फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   crime

हत्याकर फेंके गए शव की शिनाख्त, दो पर मुकदमा

Sat, 26 Feb 2022 01:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 01:11 AM IST
विज्ञापन
crime
मसौली (बाराबंकी)। हत्या कर फेंके गए शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने भाई की तहरीर पर दो दोस्तों पर हत्या का केस दर्ज किया है। उसके बाद पुलिस हत्यारोपी लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा होगा।
विज्ञापन

हत्या की यह वारदात मसौली थाना क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या हाईवे के किनारे चौपुला के निकट नहर मार्ग पर हुई। पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार की शाम नगर कोतवाली के बड़ेल निवासी मोनू भारती, चंदन मिश्रा शहर की लखपेड़ाबाग निवासी सुहेल (19) के साथ पहले व्हाइटनर का नशा किया। उसके बाद शराब की पार्टी करने के लिए मसौली थाना क्षेत्र के लखनऊ-अयोध्या हाईवे के चौपुला के पास से निकली नहर पटरी पर गए थे। आरोप है कि यहां पर आपसी विवाद के बाद साथ चंदन व मोनू ने मिलकर सुहेल की बांके से गला रेतकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

उसके बाद शव को नहर में फेंककर दोनों दोस्त भाग गए। कुछ समय बाद मोनू ने थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि वह चंदन व एक अन्य के साथ पार्टी करने हाईवे के किनारे गया था। जहां चंदन ने युवक की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया है। इसकी सूचना पर एसपी अनुराग वत्स, नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुरेश पांडे व मसौली के प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। देर रात तक चली कॉम्बिंग के बाद पुलिस ने युवक के शव को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसकी शिनाख्त शुक्रवार सुबह नगर कोतवाली के लखपेड़ाबाग निवासी युवक के भाई जाबिर ने सुहेल के रूप में की। जाबिर की तहरीर पर पुलिस ने चंदन व मोनू पर हत्या का केस दर्ज किया। पुलिस घटना के खुलासे को लेकर मोनू व चंदन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि तीनों युवक नशेड़ी थे।

पहले व्हाइटनर का नशा करने के बाद शराब की पार्टी के लिए नहर किनारे गए थे। जहां आपकी विवाद में दोनों दोस्तों ने मिलकर युवक की हत्या कर दी। भाई की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। अब तक की पूछताछ में अप्राकृतिक यौन संबंध का मामला सामने आया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed