{"_id":"62153afe05ec15442240b8ba","slug":"crime-barabanki-news-lko619003869","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटरों की खरीद-फरोख्त का पकड़ा मामला, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटरों की खरीद-फरोख्त का पकड़ा मामला, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। विधानसभा चुनाव के मतदान की तिथि नजदीक आते ही वोटरों की खरीद-फरोख्त शुरू हो गई। मंगलवार को एक प्रत्याशी द्वारा मतदाताओं को रुपये बांटने का वीडियो वायरल हुआ। इसकी शिकायत पर रिटर्निंग अफसर ने जांच कराई तो मामला सही पाया गया। जिस पर सचल दल के प्रभारी ने फतेहपुर कोतवाली में प्रत्याशी पर चुनाव प्रभावित करने के लिए मतदाताओं को प्रलोभन देने का केस दर्ज कराया।
कुर्सी विधानसभा क्षेत्र के सचल दल प्रभारी के प्रभारी मयंक सिंह ने फतेहपुर कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि विधानसभा क्षेत्र में पिछड़ा समाज पार्टी के उम्मीदवार दिनेश चंद सैनी द्वारा चुनाव को प्रभावित करने के लिए मतदाताओं को धन का प्रलोभन दिया जा रहा था। जिसका वीडियो वायरल होने की शिकायत पर मामले की जांच की गई तो वायरल वीडियो सही मिला।
जिस पर पुलिस ने कुर्सी विधानसभा क्षेत्र के पिछड़ा समाज पार्टी के प्रत्याशी दिनेश चंद सैनी पर चुनाव को प्रभावित करने के लिए मतदाताओं को धन का प्रलोभन देने की धाराओं में केस दर्ज किया। रिटर्निंग अफसर/ एसडीएम सचिन कुमार वर्मा ने बताया कि एक प्रत्याशी द्वारा मतदाताओं को प्रलोभन देने का वीडियो वायरल हुआ था।
विज्ञापन
मामला संज्ञान में आने के बाद जांच कराई गई तो वायरल वीडियो सही मिला। एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि कुर्सी विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं के प्रलोभन देने का एक मामला सामने आया है। जिस पर सचल दल के प्रभारी की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।