{"_id":"61f2f2158708b9043715b149","slug":"crime-barabanki-news-lko6152458198","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता किशोर का मिला कंकाल, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता किशोर का मिला कंकाल, हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (बाराबंकी)। सात माह पहले लापता हुए किशोर के कपड़े व कंकाल बृहस्पतिवार की दोपहर गन्ने के खेत में मिला। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एसपी समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। कंकाल को डीएनए परीक्षण के लिए भेज पुलिस की तीन टीमें मामले की जांच में लगाई गई हैं।
मामला थाना रामनगर क्षेत्र के तेलवारी गांव का है। यहां के निवासी राजवीर सिंह का 15 वर्षीय बेटा वीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ बउवा 26 जून 2021 की शाम खेत में लगे धान की बेरन (नर्सरी) देखने गया था। इस मामले में पिता ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही विमल सिंह, शिवम सिंह, दिनेश सिंह व सलमान पर बेटे के अपहरण का आरोप लगाया था।
जिस पर पुलिस ने सलमान व विमल पर अपहरण का केस दर्ज कर जेल भेज दिया था। बृहस्पतिवार को ग्रामीण गांव के उत्तर दिशा में स्थित राम प्रकाश सिंह के खेत में गन्ने की कटाई कर रहे थे। इसी दौरान नर कंकाल में खोपड़ी जबड़ा व कपड़े समेत अन्य अवशेष मिले। सूचना पर पहुंचे राजवीर ने कपड़े देख उसकी शिनाख्त अपने लापता बेटे बउवा के रूप में की।
विज्ञापन
इसकी सूचना पर एसपी अनुराग वत्स, एएसपी पूणेंदु सिंह, सीओ दिनेश दूबे व प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्र पहुंचे। मौके पर फोरेंसिंक टीम को बुलाकर मिले अवशेष को परीक्षण के लिए भेजा गया। इस संबंध में एसपी ने बताया कि गन्ने के खेत में कंकाल और कुछ कपडे़ मिले हैं जिसे देखकर परिजन कह रहे हैं कि वह उनके लापता बेटे के हैं।
इसकी डीएनए जांच कराई जा रही है। इस केस से जुडे़ जो भी साक्ष्य हैं उन्हें जुटाया जा रहा है। स्वाट टीम, थाने की टीम समेत तीन टीमें लगाई गई हैं। शव यहां तक कैसे पहुंचा और हत्या का क्या कारण था। इसकी पड़ताल की जा रही है।