{"_id":"61d9ea85fed5a138ad209a24","slug":"crime-barabanki-news-lko6126327152","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरटेक करने पर बाइक सवार को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरटेक करने पर बाइक सवार को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोठी (बाराबंकी)। सवारी वाहन को ओवरटेक करने से नाराज चालक ने अपने भाई व अन्य लोगों के साथ मिलकर बाइक सवार युवक को लाठी-डंडों से जमकर पीटा। उसके बाद युवक को मरणासन्न दशा में छोड़कर भाग गए। परिवारीजनों ने आननफानन घायल युवक को सीएचसी पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने इस मामले में जानलेवा हमला, बलवा व मारपीट का केस दर्ज किया। मामला कोठी थाना क्षेत्र का है।
थाना क्षेत्र के सेमरांवा निवासी संदीप कुमार ने शनिवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई विनय कुमार बाइक से शुक्रवार की देर रात जरमापुर से घर लौट रहा था। रास्ते में एक सवारी वाहन को सादुल्लापुर के पास ओवरटेक किया। इसके बाद उसके चालक बसंतपुर गांव निवासी सुशील ने विनय से मारपीट की। मगर, वहां पर पहुंचे लोगों ने समझाबुझाकर मामले को रफादफा करा दिया।
मगर, सुशील ने घर पहुुंचकर अपने भाई सुनील कुमार व पुनीत कुमार के साथ अन्य लोगों को वाहन पर बैठाकर बुधनई के पास विनय को घेरकर जमकर पीटा। उसके बाद मरणासन्न दशा में छोड़कर भाग गए। राहगीरों ने उसे सीएचसी कोठी पहुंचाया। जहां से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
शनिवार को पुलिस ने भाई संदीप की तहरीर पर आरोपी चालक सुशील, सुनील व पुनीत समेत 10 अन्य पर जानलेवा हमला, बलवा व मारपीट का केस दर्ज किया। सीओ बीनू सिंह ने बताया कि वाहन ओवरटेक के विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो सगे भाईयों समेत 10 अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।