फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   crime

पांच घरों से 15 लाख की चोरी

Fri, 03 Dec 2021 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
crime
बाराबंकी। ठंड के साथ बढ़ रही चोरी की घटनाएं पुलिस की सक्रियता व रात्रिगश्त की पोल खोल रही हैं। जिले में बुधवार रात पांच घरों में घुसे चोर करीब 15 हजार के आभूषण, नकदी व मेंथा ऑयल समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। जबकि एक घर में परिवारीजनों के जग जाने से चोर असफल हुए। चोरों ने शिक्षक, व्यापारी व किसान के घरों को अपना निशाना बनाया। सुबह परिवारीजन जगे तो चोरी की घटनाओं की जानकारी हुई। जिसकी तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

त्रिवेदीगंज संवाद के अनुसार, लोनीकटरा थाना क्षेत्र के कबूलपुर गांव में चोरों ने पहले व्यापारी राममिलन वर्मा के घर को अपना निशाना बनाया। छत के रास्ते अंदर पहुुंचे चोरों ने जिस कमरे में परिवारीजन सोए थे उसे बाहर से बंद कर दिया। उसके बाद दूसरे कमरे की खिड़की की ग्रिल तोड़कर अंदर पहुंचे और बक्से व अलमारी का ताला तोड़ उसमें रखे करीब 10 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और 70 हजार रुपये की नकदी चुरा ले गए।
विज्ञापन

इसी रात चोरों ने कुछ दूरी पर शिक्षक रामकुमार पाण्डेय के घर में भी धावा बोला। यहां पर पहले चोरों ने बाहर खड़ी बाइक के प्लक में लगे तार काटे। उसके बाद छत के रास्ते अंदर पहुंचे। घर में लगे सभी बिजली के बल्ब निकाल दिए। उसके बाद एक कमरे में रखे जिन बक्सों में ताले नहीं लगे थे। उनको खंगाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद तालाबंद बक्से चोरी कर ले गए। गांव के बाहर ले जाकर बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखी साढे़ तीन हजार की नकदी व करीब तीन लाख के आभूषण चोरी कर ले गए। वहीं गांव के ही मोहित वर्मा के घर में चोरी करने पहुंचे चोर घर वालों की आहट पाकर भाग निकले। पीड़ितों ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक लोनीकटरा राम किशन राना ने बताया कि तहरीर मिली है, तहकीकात की जा रही है।
उधर, मसौली थाना क्षेत्र के मोहल्ला भूलीगंज में बुधवार रात आकाश वर्मा के घर में घुसे चोरों ने कमरो में रखे बक्से से गहने समेत 10 हजार की नकदी चोरी कर ले गए। वहीं गांव के ही शिवकुमार की मेंथा ऑयल की टंकी का 15 हजार कीमत का क्वायल चोरी कर ले गए।
इधर, कोठी थाने के नसीरपुर गांव में रामनरेश के घर में छत के रास्ते घुसे चोरों ने 10 हजार की नकदी व सोने-चांदी के आभूषण व मेंथा ऑयल चोरी कर ले गए। प्रभारी निरीक्षक संजित कुमार सोनकर ने बताया कि एक सप्ताह पहले गांव में विवाद हुआ था। जिसको लेकर किसान ने चोरी की झूठी कहानी बनाई है। जांच की जा रही है।
अफसरों को नहीं जानकारी, डॉग स्क्वायड तक नहीं बुलाया
लोनीकटरा के नेरा कबूलपुर गांव में दो घरों से करीब 14 लाख के आभूषण व नकदी चोरी तो एक में चोरी के असफल प्रयास की जिस प्रकार की घटना हुई। उसमें किसी सक्रिय गिरोह के होने की बात निकलकर सामने आ रही है। मगर, चोरी की इतनी बड़ी घटना के बाद जिम्मेदार अधिकारियों के मौके पर जाकर जांच करना तो दूर उन्हें जानकारी तक नहीं है।
ऐसे में फिंगर प्रिंट व डॉग स्क्वॉयड तक को बुलाने की जरूरत नहीं समझी गई। इसको लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। इस बारे में सीओ बीना सिंह ने बताया कि वह रात में अयोध्या ड्यूटी से लौटी हैं। उन्हें इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। जबकि एएसपी मनोज पाण्डेय ने कुछ भी कहने से इंकार किया।
लाखों के आभूषण व दो लाख की नकदी चोरी
हैदरगढ़। वैवाहिक समारोह में शामिल होने गए परिजनों के जाने के बाद मकान में ताला लटकता देख चोरों ने उसे अपना निशाना बनाया। बेटी के विवाह के लिए खरीदे आभूषण व नकदी आलमारी में रखी थी। अंदर घुसे चोर आलमारी व बक्से का ताला तोड़कर दो लाख रुपये की नकदी व चार लाख के आभूषण चोरी कर ले गए। वापस लौटने पर घर में बिखरा पड़ा सामान देख चीख-पुकार मचने लगी। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दी।
घटना हैदरगढ़ कस्बे के मोहल्ला ठठराही का है। यहां के निवासी दिनेशचंद्र त्रिवेदी के बेटी का विवाह तय था। जिसके विवाह की तैयारियां घर में चल रही थी। काफी सामान व आभूषण भी खरीदे जा चुके थे। बुधवार रात घर में ताला बंद कर सभी लोग परिवार में ही एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने गए थे।

इसका फायदा उठाकर घर में घुसे चोर आभूषण व नकदी चोरी कर ले गए। घर लौटे तो सामान बिखरा पड़ा है और आभूषण व नकदी गायब थे। यह देख घर की महिलाएं चीखने चिल्लाने में लगे। जिसकी तहरीर नगर कोतवाली में दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बीके वर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed