फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   crime

अवैध खनन में सीज किए गए पांच डंपर, दो जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्रॉली

Fri, 19 Nov 2021 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
crime
बाराबंकी। जिले में धड़ल्ले से चल रहे मिट्टी के अवैध खनन के कारोबार पर खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला खनन अधिकारी ने जहां बुधवार रात बारह बजे छापा मारकर कुर्सी औद्योगिक एरिया से पांच डंपर व एक जेसीबी पकड़ी वहीं बृहस्पतिवार को मोहम्मदपुर खाला इलाके में कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्ट्रर-ट्रॉली व एक जेसीबी सीज कर दिया है। दोनों मामलों में वाहनों को पुलिस के हवाले कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में भी लिया है। यह खनन कौन करवा रहा था और वाहन किसके हैं, इस बारे में भी पता किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला खनन अधिकारी डॉ. दीपक को बुधवार की देर रात सूचना मिली कि कुर्सी थाना क्षेत्र में उमरा चौकी के तहत पड़ने वाली औद्योगिक एरिया में धड़ल्ले से मिट्टी का अवैध खनन हो रहा है। इस पर जब उन्होंने मौके पर पहुंचकर छापा मारा तो वहां पांच डंपर व एक जेसीबी बरामद हुई। इस दौरान पांचों डंपर के चालकों को तो पकड़ा गया लेकिन अन्य लोग भाग निकले।
विज्ञापन

इसके बाद वाहनों को थाने लाकर सीज करने के साथ पकड़े गए लोगों को भी पुलिस के हवाले कर दिया गया। इसी तरह बृहस्पतिवार को दिन में मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में बेलहरा के पास अवैध खनन करते समय एक जेसीबी व दो ट्रैक्ट्रर-ट्रॉली पकड़ी गई। इन वाहनों के साथ एक व्यक्ति भी हिरासत में लिया गया है। वाहन व पकड़े गए आरोपी को पुलिस के हवाले किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुर्सी व मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में अवैध खनन पकड़ा गया है। इस दौरान पांच डंपर, दो जेसीबी व दो ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज किए गए हैं। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। इसमें जिन लोगों की भूमिका मिलेगी उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
-डॉ. दीपक, जिला खनन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed