{"_id":"6186d65f9a3ae46c12628cab","slug":"crime-barabanki-news-lko603270879","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से छेड़छाड़, थाने से जमानत पर छूटा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती से छेड़छाड़, थाने से जमानत पर छूटा आरोपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहांगीराबाद (बाराबंकी)। छत की मुंडेर पर दीपक जलाने गयी युवती से गांव के ही युवक ने जबरन छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर दौड़े ग्रामीणों ने युवक को पकड़ पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया। हालांकि कुछ देर बाद ही आरोपी युवक को थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया गया।
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह दीपावली पर गुरुवार की शाम छत की मुंडेर पर दीपक जला रही थी। इसी बीच गांव का एक युवक घर के पीछे लगे पेड़ के सहारे छत पर आ गया और उसे पीछे से पकड़ कर छेड़छाड़ करने लगा।
विरोध करने पर नहीं माना तो उसने शोर मचाया। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने युवक को दौड़ाकर पकड़ कर बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। एसओ दर्शन यादव ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है, मगर सात साल से कम की सजा वाली धारा होने के कारण आरोपी युवक को थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया गया। (संवाद)