{"_id":"6175b668e5e3381c8f0a801e","slug":"crime-barabanki-news-lko6015668111","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैदपुर। जैदपुर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध हालात में पेड़ के सहारे टिका मिला। जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। लेकिन मौके से कोई रस्सी नहीं मिलने से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
जैदपुर की ग्राम पंचायत सोहिलपुर में रविवार शाम गांव के किनारे स्थित पेड़ के सहारे टिके रवि प्रकाश पंडित (26) पुत्र पुतानी पंडित के शव को ग्रामीणों ने देखा। शव गांव के ही युवक का होने पर लोगों ने परिवारीजनों को सूचना दी। आननफानन घर से रोते बिलखते हुए परिवारीजन बाग पहुंचे और शव को देख किसी के द्वारा हत्या करने की आशंका जताई।
घर वालों की सूचना पर पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। करवा चौथ के दिन युवक का शव मिलने से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि सोहिलपुर गांव के बाहर पेड़ के सहारे अटका एक युवक का शव पाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच की जा रही है। (संवाद)