{"_id":"611ffc568ebc3e79a449ce4f","slug":"crime-barabanki-news-lko592142997","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर (बाराबंकी)। संदिग्ध हालात में तबियत बिगड़ने पर जिला अस्पताल लाई गई विवाहिता को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता ने दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप लगा पुलिस को तहरीर दी है।
मामला फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के मौलवीगंज मोहल्ले का है। लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र के तेलीबाग, नेपालगंज निवासी वारिस अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी पुत्री नाजरीन (25) का विवाह सात नवंबर 2019 को फतेहपुर कस्बे के मोहल्ला मौलवीगंज निवासी निसार अहमद के पुत्र जाबिर से किया था। उसका आरोप है कि दहेज के लिए ससुराल पक्ष के लोग आएदिन उसकी बेटी को मारते-पीटते थे।
बृहस्पतिवार को उसके दामाद जाबिर का फोन आया कि उसकी पुत्री की तबियत खराब है जिसे जिला अस्पताल ले जा रहा हूं। संदेह होने पर वह सीधे जिला अस्पताल पहुंचा जहां पता चला कि जिला अस्पताल लाते ही चिकित्सकों ने उसकी पुत्री नाजरीन को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
उसका आरोप है कि उसकी पुत्री के शरीर पर चोट के निशान थे। ऐसे में आशंका है कि उसकी पिटाई करने के बाद जहर देकर हत्या की गई है। कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि तहरीर मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। (संवाद)