फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   crime

वाह री पुलिस, पीड़ित पक्ष पर ही दर्ज किया केस

Thu, 08 Jul 2021 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
crime
बाराबंकी। खेत में मां के साथ फसल काट रही युवतियों से छेड़खानी के विरोध में दबंगों द्वारा परिजनों को गांव में दौड़ा-दौड़ा कर पिटाई के मामले में दो दिन बाद भी पीड़ित पक्ष का केस दर्ज नहीं हो सका है। उल्टे पुलिस ने पीड़ित पक्ष पर ही केस दर्ज कर दिया है। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत एसपी से करने की बात कही है।
विज्ञापन

मामला थाना टिकैतनगर क्षेत्र के एक ग्राम का है। यहां की निवासी महिला ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया था कि वह अपने खेत में मेंथा की फसल की कटाई कर रही थी। उसके साथ उसकी बेटियां भी थीं। इसी दौरान गांव का ही निवासी एक व्यक्ति अपने साथी के साथ ट्रैक्टर से पहुंचा और उसमें गाना बजाकर बेटियों से अश्लील हरकतें करने लगा। आरोप है कि विरोध करने पर इन दोनों ने पहले खेत में मां बेटियों की पिटाई की। फिर गांव में अपने साथियों के साथ मिलकर रास्ते पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।
विज्ञापन

बचाव में पहुंचे पिता व भाई को भी दबंगों ने जमकर पीटा। जिसमें चारों महिलाएं व दो पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। शोरशराबा सुनकर ग्रामीण भी मौके पर आ गए। ग्रामीणों को आता देख दबंग मौके से भाग गए। ग्रामीणों ने घायलों को थाने पहुंचाया जहां पर सभी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा गया। यहां पर घायलों का इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में पीड़िता ने टिकैतनगर पुलिस को तहरीर दी थी। लेकिन पुलिस महिला द्वारा कोई भी शिकायत न करने की बात कर रही है। पुलिस ने दूसरे पक्ष के जितेंद्र की तहरीर पर पीड़ित पक्ष पर ही केस दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक नारद मुनि सिंह का कहना है कि दूसरे पक्ष के लोग जख्मी थे। इलाज करवा रहे हैं तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

टिकैतनगर में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। इसमें एक पक्ष का केस दर्ज हुआ है। दूसरे पक्ष से भी जो तहरीर मिलेगी उस आधार पर केस दर्ज कर मामले में कार्रवाई होगी।
-यमुना प्रसाद, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed