फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   crime

राजस्व टीम पर हमला, लेखपाल-निरीक्षक को पीटा

Wed, 16 Jun 2021 12:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
crime
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। बरदरी गांव में मंगलवार को चक मार्ग की पटाई रोकने के लिए पहुंची राजस्व टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान तमंचे से फायर भी किया गया। राजस्व टीम ने इसका विरोध किया तो उत्तेजित ग्रामीणों ने हल्का लेखपाल व राजस्व निरीक्षक की जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन

किसी तरह से जान बचाकर निकली टीम ने सूचना एसडीएम को दी। एसडीएम के आदेश के बाद टीम ने थाने पहुंचकर प्रधान समेत छह नामजद और 35 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप है कि गांव पहुंची पुलिस ने कहर बरपाना शुरू किया तो विरोध में महिलाएं सड़क पर उतर आईं और बदोसरायं चौराहे पर जाम लगा प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली बदोसरायं क्षेत्र के बरदरी गांव में चक मार्ग की पटाई का कार्य चल रहा था। करीब एक सप्ताह पूर्व एसडीएम के निर्देश पर पहुंची राजस्व टीम ने उक्त मार्ग की पैमाइश की थी जिसके आधार पर प्रधान द्वारा मार्ग की पटाई का कार्य कराया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही राजस्व निरीक्षक दीनानाथ यादव हल्का लेखपाल साकेत रावत के साथ मौके पर पहुंचे और पटाई कर रहे मजदूरों को कार्य करने से रोक दिया। आरोप है कि दोनों ने रौब गालिब करते हुए श्रमिकों से अभद्रता की और मौके पर मौजूद महिलाओं को भी उल्टा-सीधा कहा।
यह सुनते ही महिलाएं भड़क गईं और दोनों की पिटाई शुरू कर दी। ग्रामीणों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया लेकिन आक्रोशित महिलाएं ग्रामीणों से भिड़ गईं। मौका पाकर दोनों कर्मी किसी तरह जान बचाकर भागे और कोतवाली पहुंच सूचना एसडीएम को दी। राजस्व निरीक्षक और हल्का लेखपाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि प्रधान शिवा मिश्रा ने जानबूझकर उन पर जानलेवा हमला करवाया और तमंचे से फायरिंग कराई।
लेकिन गनीमत रही कि फायर मिस हो गया। दोनों ने ग्राम प्रधान समेत छह लोगों को नामजद करते हुए 35 अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने गांव के हंसराज, धर्मराज समेत तीन लोगों को पकड़कर उनके घर की तलाशी शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान पुलिस ने कहर बरपाना शुरू किया। महिलाएं विरोध पर उतर आईं और बदोसरायं चौराहे पर पहुंचकर मार्ग जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
खुले असलहे लगा गांव पहुंची पुलिस
लोगों का आरोप है कि शिकायत मिलते ही पुलिस गांव पहुंच गई और हंसराज, धर्मराज आदि के घरों में घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर तांडव मचाना शुरू कर दिया। खुला असलहे लगाए पुलिस वाले महिलाओं पर रौब गालिब करने लगे। ग्रामीणों ने इसका जमकर विरोध किया। उनको उग्र होता देख पुलिस किसी तरह शांत हुई। कोतवाल दयाशंकर सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है।

चक मार्ग की पटाई का कार्य रोकने पहुंचे राजस्व निरीक्षक और लेखपाल पर ग्रामीणों द्वारा हमला किए जाने की सूचना के बाद मामले की जांच के लिए मौके पर गया था। दोनों का चिकित्सीय परीक्षण कराकर रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-सुरेंद्र पाल विश्वकर्मा, एसडीएम सिरौलीगौसपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed