फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   crime

फफक कर कोतवाली में रोया मुख्तार का करीबी

Sun, 11 Apr 2021 12:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
crime
बाराबंकी। मुख्तार अंसारी के एंबुलेंस मामले में इस समय कई लोग पुलिस का रडार पर है। इसको लेकर पुलिस ने एक पूर्व प्रधान को पूछताछ के लिए कोतवाली शहर बुलाया। पुलिस ने जब सख्ती की तो पूर्व प्रधान रोने लगा। इसकी जानकारी होते ही जिले में विपक्षी दल के एक विधायक उसको बचाने के लिए कोतवाली जा पहुंचे। वहीं विधायक ने पुलिस कर्मियों से बात की व पूर्व प्रधान को लेकर साथ चले गए। हालांकि पुलिस एक बार फिर पूर्व प्रधान समेत कई अन्य लोगों से पूछताछ की तैयारी कर रही है। वहीं जेल भेजे गए आरोपी को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी द्वारा पंजाब की रोपड़ जेल में बंद रहने के दौरान इस्तेमाल की गई एंबुलेंस का रजिस्ट्रेशन बाराबंकी में फर्जी तरीके से कराया गया था। इस मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने शहर कोतवाली में मऊ जिले की डॉ. अलका राय, मुख्तार अंसारी समेत पांच लोगों पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

वहीं मऊ का एक आरोपी राजनाथ यादव जेल भेजा गया है। इसी मामले में शहर के करीब बीस ऐसे लोगों से पुलिस पूछताछ कर चुकी है जिनका मुख्तार अंसारी से संबंध बताया जाता है। हालांकि पुलिस अभी तक बाराबंकी कनेक्शन नहीं पकड़ सकी है। पुलिस को शक है कि शहर के कई लोग ऐसे हैं जो पंजाब की रोपड़ जेल में मुख्तार से मिलने जाते थे और एंबुलेंस रजिस्ट्रेशन करवाने में इनमें से ही किसी की भूमिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने मुख्तार अंसारी के करीबी समझे जाने वाले एक गांव के पूर्व प्रधान को पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया था। इस दौरान पुलिस की पूछताछ से सहमे जब पूर्व प्रधान फफक-फफक कर रोने लगे तो इस बारे में विपक्षी दल के एक विधायक को किसी ने जानकारी दे दी। बताते हैं कि पुलिस पूर्व प्रधान से मुख्तार के रिश्तों के बारे में सवाल पर सवाल कर रही थी। उसी बीच अचानक विधायक कोतवाली आ गए।
विधायक ने पूर्व प्रधान को खुद का करीबी बताया और पुलिस से उनको छोड़ने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर पूर्व प्रधान को छोड़ा। इस दौरान करीब आधे घंटे तक विधायक भी कोतवाली में ही बैठे रहे और पूर्व प्रधान को अपने साथ ही लेकर गए। इससे साफ है कि मुख्तार के करीबी जिन लोगों को पुलिस पूछताछ करने के लिए बुला रही है उनके राजनीतिक हमदर्द भी अब खुलकर सामने आ रहे हैं जो पुलिस की जांच में रोड़ा बन रहे हैं।
फिर मऊ रवाना हुई पुलिस टीम
मुख्तार अंसारी के केस मामले में जांच करने के लिए शनिवार को पुलिस की एक टीम फिर से मऊ जिले को रवाना की गई है। कोतवाली के अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह के नेतृत्व में मऊ गई पुलिस टीम अब इस मामले से जुड़े अन्य लोगों से पूछताछ करने के साथ उनको गिरफ्तार करने की कार्रवाई कर सकती है। वहीं एक टीम पंजाब में अभी भी सक्रिय रहकर कार्रवाई कर रही है।
पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा राजनाथ
इस मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजे गए मऊ जिले के निवासी राजनाथ यादव को पुलिस जल्द ही कस्टडी रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ करेगी। इसको लेकर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की है। वहीं जल्द ही मुख्तार से पूछताछ करने के लिए पुलिस टीम बांदा भी जाएगी।

एंबुलेंस मामले में दर्ज केस की जांच पुलिस टीम कर रही है। पुलिस जांच में जिनके भी नाम सामने आएंगे उनके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई होगी। इनमें कई संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है।
-यमुना प्रसाद, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed