{"_id":"60709fb88ebc3e24566152b1","slug":"crime-barabanki-news-lko5734786169","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में मिला सीतापुर के युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में मिला सीतापुर के युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवा (बाराबंकी)। एक सप्ताह पूर्व अपनी ससुराल के लिए निकले एक युवक का शव शुक्रवार को नहर में उतराता मिला है। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की हत्या कर शव फेंकने की चर्चा की है। युवक सीतापुर जिले का निवासी है।
देवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दाउदपुर मजरे लालपुर में शुक्रवार को एक युवक का शव शारदा सहायक नहर में उतराता दिखा। ग्रामीणों व राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव की पहचान थाना महमूदाबाद जिला सीतापुर के बमहौरा गांव निवासी प्रदीप (24) के रूप में हुई है।
सूचना पर पहुंचे पिता हरक ने बताया कि प्रदीप एक हफ्ता पहले अपनी ससुराल गया था। जहां से वह रहस्यमय ढंग से गायब हो गया था। तब से उसकी खोजबीन की जा रही है। लेकिन कोई पता नहीं चल सका। शुक्रवार को नहर में मिले शव की सूचना पर वह लोग मौके पर पहुंचे और उसकी शिनाख्त की है। थानाध्यक्ष प्रकाशचंद्र शर्मा ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण पता लगने पर कार्रवाई होगी।