फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   crime

कस्टमर केयर पर बात की तो खाते से निकल गए 50 हजार

Thu, 11 Mar 2021 12:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
crime
सूरतगंज (बाराबंकी)। गूगल पे से राशि कटने के बाद रीचार्ज सफल न होने की जानकारी लेना खाताधारक को महंगा पड़ गया। कस्टमर केयर से बात करने के बाद खाताधारक के बैंक खाते से तीन बार में करीब 50 हजार रुपये की राशि जालसाजों ने उड़ा दी। उसने कस्टमर केयर का नंबर गूगल से उठाया था। भुक्तभोगी ने तहरीर थाने में दी है।
विज्ञापन

मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के मंझारी निवासी इरफान ने मंगलवार की दोपहर अपने भाई के मोबाइल नंबर पर एक 149 रुपये का रीचार्ज गूगल पे से किया था। गूगल पे से पैसे कट गए थे, परंतु रीचार्ज नहीं हुआ। इसके बाद इरफान ने गूगल से कस्टमर केयर का एक नंबर उठाया और उस पर फोन कर पेमेंट कटने व रीचार्ज न होने की बात बताई। तो कस्टमर केयर के एजेंट ने इरफान से धीरे-धीरे कर खाते से संबंधित सभी जानकारी हासिल कर ली।
विज्ञापन

कुछ देर बाद उसके खाते से 24,991 रुपये ट्रांसफर किये जाने का संदेश प्राप्त हुआ। संदेश मिलते ही इरफान कुछ करता की। उससे पहले उसके खाते से फिर 15,99 और 22,991 रुपये और ट्रांसफर कर लिये गए। तीन बार में कुल 49581 रुपये उसके बैंक खाते से जालसाजों ने पार कर दिये। इरफान लालपुर स्थित बैंक ऑफ इंडिया पहुंचा जहां उसने शाखा प्रबंधक से पूरी बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तो शाखा प्रबंधक ने थाने में तहरीर देने की बात कही। बुधवार की दोपहर इरफान ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है। थाना प्रभारी वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि गलत कस्टमर केयर के नंबर पर संपूर्ण जानकारी देने से जालसाजों ने रकम ट्रांसफर कर ली। तहरीर मिली है। साइबर सेल की मदद से जालसाजों तक पहुंचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed