{"_id":"5ff605568ebc3e3406243fa8","slug":"crime-barabanki-news-lko558520825","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में धुत पीएसी के दो सिपाहियों का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के नशे में धुत पीएसी के दो सिपाहियों का वीडियो वायरल
विज्ञापन
बाराबंकी। शराब के नशे में धुत पुलिस की वर्दी पहने दो सिपाहियों का वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। शहर के रेलवे स्टेशन के पास शराब ठेके पर दिखने वाले ये सिपाही पीएसी में तैनात बताए जा रहे हैं।
शहर में रेलवे स्टेशन के पास स्थित शराब की दुकान के पास पुलिस की वर्दी पहले दो सिपाहियों का शराब पीने व नशे में लोगों से अभद्र भाषा में बात करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। यह वायरल वीडियो पुराना बताया जा रहा है लेकिन बुधवार को यह लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।
जिस तरह से वर्दीधारी सिपाही शराब के नशे में धुत होकर बात कर रहे है उससे पुलिस विभाग की भी छवि धूमिल हो रही है। हालांकि कुछ देर बाद ये सिपाही मौके से चले जाते हैं। लेकिन उनका यह वीडियो अब तमाम लोगों के मोबाइल पर पहुंच गया है जिसके चलते इस बारे में अफसरों को भी जानकारी हुई है।
विज्ञापन
एएसपी आरएस गौतम ने बताया कि जिन सिपाहियों का वीडियो वायरल हो रहा है वह पीएसी दसवीं वाहिनी में तैनात हैं, ऐसा जानकारी में आया है। एएसपी ने कहा कि सिपाहियों की यह हरकत गलत है, इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए पीएसी कमांडेंट से बात की जाएगी।