{"_id":"5fef6a108ebc3e3b9a5e0c9c","slug":"crime-barabanki-news-lko5576952173","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाने गए थे न्यूइयर की पार्टी, पहुंच गए थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाने गए थे न्यूइयर की पार्टी, पहुंच गए थाने
विज्ञापन
बाराबंकी। 31 दिसंबर की रात में हाईवे स्थित एक ढाबे पर नए साल का जश्न मनाने पहुंचे कुछ युवकों ने यहां पर जमकर हंगामा काटा। पैसा मांगने पर होटल संचालक से मारपीट कर तोड़फोड़ की। जिससे काफी नुकसान हुआ। ढाबा संचालक की सूचना पर पहुंची पुलिस हंगामा कर रहे दबंगों को पकड़कर थाने ले आई। हालांकि कई मौके से भाग गए। पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
नगर कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर स्थित संतुष्टी ढाबा पर कुछ युवक नए साल का जश्न मनाने गुरुवार की रात गए थे। यहां पर खाने-पीने के बाद युवकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। जिसका ढाबा संचालक रवि उर्फ आशुतोष मिश्रा ने विरोध किया और पैसे मांगे। इसको लेकर दबंग युवकों ने ढाबा संचालक से मारपीट कर तोड़फोड़ की। इसकी सूचना पीड़ित ढाबा संचालक ने पुलिस को दी।
जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बडेल निवासी हिमांशु वर्मा को पकड़ लिया। जबकि अन्य मौके से भाग निकले। पुलिस ने ढाबा संचालक रवि की तहरीर पर हिंमांशु वर्मा समेत छह अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि ढाबे पर मारपीट की सूचना पर मौके पर जाकर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। केस दर्ज कर अन्य की तलाश की जा रही है।