{"_id":"6253271d4568547c7c1a907c","slug":"counting-of-votes-will-be-done-on-five-tables-barabanki-news-lko625539918","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच टेबलों पर होगी मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच टेबलों पर होगी मतगणना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। विधान परिषद सदस्य के लिए नौ अप्रैल को हुए मतदान के बाद मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। डीआरडीए के सभागार में पांच टेबलों पर मतों की गिनती कराई जाएगी। एक टेबल पर चार कर्मचारी लगाए गये हैं। बताया जा रहा है कि तीन घंटे में परिणाम सामने आ जाएगा। भाजपा व सपा प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। कुल 2853 जनप्रतिनिधि मतदाताओं में से 2829 ने वोट डाला है। उधर सीलबंद मतपेटियों की सुरक्षा अर्धसैनिक बल के जवान कर रहे हैं।
मतदान के बाद अब मतों की गिनती मंगलवार को डीआरडीए सभागार में सुबह आठ बजे से कराई जाएगी। इसके लिए पांच टेबल लगाए गये हैं। प्रत्येक टेबल पर चार कर्मचारी मतों की गिनती करेंगे। पारदर्शिता के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गये हैं। इसके अलावा वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। नौ अप्रैल को हुए मतदान में 2853 में से 2829 जनप्रतिनिधि मतदाताओं ने अपने पसंदीदा प्रत्याशी का चुनाव कर बैैलेट पेपर के जरिए मतदान किया है।
मतों की गिनती से पहले स्ट्रांग रूम की सील प्रत्याशी या उनके नामित एजेंट के साथ प्रेक्षक की मौजूदगी में खोली जाएगी। ऐसेे ही टेबल पर मतपेटी की सील भी तोड़ी जाएगी। इसके बाद पोस्टल बैलेट के 25-25 के बंडल बनाकर उनकी गिनती की जाएगी। उधर मतदान के बाद स्ट्रांग रूम में कैद सीलबंद मतपेटियों की सुरक्षा अर्धसैनिक बल के जवानों द्वारा मुस्तैदी के साथ की जा रही है।
विज्ञापन
मतगणना के चलते सोमवार और मंगलवार को डीआरडीए स्थित कार्यालय बंद रहेंगे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि मतगणना की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पांच टेबलों पर गिनती कराई जाएगी।