फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   corona vaccination

84 की जगह महज 40 जगहों पर हुआ टीकाकरण

Sat, 10 Apr 2021 12:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
corona vaccination
बाराबंकी। सीएमओ कार्यालय के निकट कैंप लगाकर लोगों की कोरोना की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम? - फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। कोरोना वैक्सीन को लेकर उपजा संकट दिन ब दिन गहराता जा रहा है। यह संकट कब दूर होगा यह कह पाना तो काफी मुश्किल होगा। लेकिन विभाग का दावा है कि उसने इस संकट को दूर करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। वहीं वैक्सीन की कमी को देखते हुए कई स्थानों पर शुक्रवार को टीकाकरण सत्र निर्धारित समय तक नहीं हो पाया। जिसकी वजह से यहां पर टीका लगवाने के लिए आए कई लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

जिले में मौजूदा समय में कोरोना वैक्सीन की महज 12 हजार डोज ही उपलब्ध हैं। ऐसी स्थिति में 84 स्थानों पर सत्र को चलाना विभाग के लिए काफी मुश्किल हो गया था। इसे देखते हुए शुक्रवार को जिला पुरुष और महिला अस्पताल समेत महज 40 स्थानों पर ही सत्र चलाकर लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। जबकि 44 स्थानों पर टीकाकरण न होने की वजह से यहां पर कोरोना का टीका लगवाने के लिए आए लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। सूत्रों का कहना है कि जब विभाग के पास पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध थी तब कोई टीका लगवाने के लिए आगे नहीं आ रहा था।
विज्ञापन

अब जब कोरोना के केस बढ़े हैं तो हर कोई टीका लगवाना चाह रहा है। लेकिन वैक्सीन की कमी की वजह से लाभार्थियों को कोरोना का टीका नहीं लग पा रहा है। यहीं कारण रहा है कि शुक्रवार को जिला अस्पताल में कोरोना का टीका लगवाने वालों की भारी भीड़ देखने को मिली। लेकिन अन्य स्थानों पर वैक्सीन की कमी की वजह से सत्र पूरे दिन नहीं चल पाया जिससे कई स्थानों पर लोग बिना टीका लगवाए ही लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना टीके की कमी जिले में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में है। हमारे पास फिर भी 12 हजार डोज उपलब्ध हैं। उपलब्ध डोज के हिसाब से हम जितने स्थानों पर हो सकेगा उतने स्थानों पर सत्र चलाते रहेंगे। कोरोना वैक्सीन की कमी के संबंध में शासन को अवगत करा दिया गया है। शासन से जो निर्देश प्राप्त होंगे, उस आधार पर आगे कार्य किया जाएगा।
-डॉ. बीकेएस चौहान, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed