फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   corona vaccination

तीन हजार कर्मियों को आज लगेगी वैक्सीन

Thu, 21 Jan 2021 11:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
corona vaccination
बाराबंकी। त्रिवेदीगंज सीएचसी पर सुरक्षित पहुंचाई गईं कोरोना वैक्सीन। - फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। कोरोना वायरस के खात्मे के लिए स्वास्थ्य कर्मियों के टीकाकरण की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। 16 जनवरी को 295 चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों के टीकाकरण के बाद भय और भ्रम की स्थिति पूरी तरह साफ हो गई है। शुक्रवार को जिले में 10 केंद्रों पर तीन-तीन बूथ लगाकर तीन हजार स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए सभी केंद्रों पर बृहस्पतिवार को ही तैयारियां पूरी कर ली गईं। जिला अस्पताल समेत 10 केंद्रों पर 30 बूथ बनाए गए हैं जहां पर तीन हजार कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। जिसे लेकर बृहस्पतिवार को सीएमओ कार्यालय में कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। टीकाकरण सुबह 9 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगा।
विज्ञापन

जिले में 22 जनवरी को 10 केंद्रों पर करीब तीन हजार कर्मियों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। शासन से मिले निर्देशों के बाद इन केंद्रों पर सभी प्रकार की तैयारियां पूरी होने का दावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया गया है। विभाग की मानें तो सभी केंद्रों पर वैक्सीन के साथ ही जिन लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाना है उनकी सूची भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए 180 स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। बृहस्पतिवार को इन्हें सीएमओ कार्यालय पर अंतिम दौर का प्रशिक्षण जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजीव सिंह द्वारा दिया गया। बताया कि टीकाकरण के बाद लोगों को करीब आधा घंटे तक ऑब्जर्वेशन कक्ष में रखा जाएगा।
इस दौरान यदि उसे किसी प्रकार की कोई दिक्कत होती है तो कक्ष में मौजूद चिकित्सकों की टीम उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी देते हुए स्थिति को संभालेगी। हालांकि 16 जनवरी को जिन 295 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया था उनमें से किसी को भी कोई दिक्कत अभी तक नहीं हुई है। इसलिए कोरोना वैक्सीन को लेकर किसी तरह का भ्रम न रखें। जिन लाभार्थियों का नाम सूची में है वह बेहिचक टीका लगवाएं।
टीकाकरण के बनाए गए केंद्र और बूथों की संख्या
जिला पुरुष अस्पताल दो, जिला महिला अस्पताल दो, सफेदाबाद स्थित हिंद अस्पताल चार, गदिया स्थित मेयो अस्पताल पांच, सीएचसी जाटा बरौली तीन, सीएचसी हरख तीन, सीएचसी हैदरगढ़ एक, पीएचसी सुबेहा दो, सीएचसी त्रिवेदीगंज दो, सीएचसी सिद्धौर में तीन टीकाकरण बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर सौ-सौ कर्मियों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। यहां पर सभी प्रकार की तैयारियां पूरी होने का दावा किया गया है।
टीकाकरण निरस्त होने को लेकर खूब उड़ीं अफवाहें
शुक्रवार को होने वाले टीकाकरण को लेकर लोगों के मोबाइल पर मेसेज आने लगे की टीकाकरण निरस्त (कैंसिल) कर दिया गया है। यह अफवाह बड़ी तेजी से फैलने लगी। जब इस बाबत एसीएमओ डॉ. केएनएम त्रिपाठी ने बताया कि सूची में तीन हजार से अधिक लोगों के नाम पोर्टल पर चले गए हैं। जिन लोगों का नाम नहीं आया है उन्हें अगले चरण का मेसेज भेजा जा रहा है। टीकाकरण का कार्यक्रम निरस्त नहीं हुआ है।

जिले के 10 केंद्रों पर तीन-तीन बूथ टीकाकरण के लिए बनाए गए हैं। इन बूथों पर सौ-सौ कर्मियों को इस प्रकार तीन हजार कर्मियों को शुक्रवार को कोरोना का टीका लगाया जाना है। इसको लेकर सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिन कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है उन्हें अंतिम चरण का प्रशिक्षण भी दे दिया गया है। इसके अलावा नोडल अधिकारियों को जिम्मेदारी देते हुए जवाबदेही तय कर दी गई है।
-डॉ. बीकेएस चौहान, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed