फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   corona

शहर में मिल चुके है सबसे ज्यादा संक्रमित

Sun, 11 Apr 2021 12:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
corona
बाराबंकी। कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक सबसे ज्यादा संक्रमित शहर में पाए जा चुके हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर हैदरगढ़ तहसील आती है। हालांकि अभी तक कितने प्रवासी आए हैं इसका कोई रिकॉर्ड विभागों के पास नहीं है। लेकिन दावा किया जा रहा है कि जो लोग बाहर से आ रहे हैं रेलवे स्टेशन पर उनकी जांच के बाद ही उन्हें घर जाने दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले की सदर तहसील नवाबगंज में अब तक सबसे ज्यादा कोरोना केस मिल चुके हैं। जिसकी वजह से यहां पर 104 स्थानों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। वहीं संक्रमितों पर नजर रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ ही राजस्व टीम को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा दूसरे नंबर पर हैदरगढ़ तहसील है यहां पर अब तक 30 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।
विज्ञापन

इसी प्रकार रामसनेहीघाट तहसील में 20, फतेहपुर में 20, सिरौलीगौसपुर में 13, रामनगर में 13 इस तरह से जिले में अब तक 200 से ज्यादा कंटेनमेंट जोन बनाए जा चुके हैं। लेकिन जिस तरह से कोरोना के मरीज मिल रहे हैं उससे कंटेनमेंट जोन में अभी और बढ़ोत्तरी होगी इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत सीएमओ डॉ. बीकेएस चौहान कहा कहना है कि बाहर से आने वालों की जांच के लिए रेलवे स्टेशन पर एक टीम तैनात की गई है जो लोगों की जांच के बाद ही उन्हें घर जाने देती है। अब तक कितने लोग गैर प्रांतों से आए हैं यह बता पाना काफी मुश्किल होगा।

पुलिस कर्मियों को दिए मास्क व सैनिटाइजर
जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते समस्त थानों एवं कार्यालयों के पुलिसकर्मियों को बचाव के लिए मास्क एवं सैनिटाइजर आदि का वितरण किया गया है। एएसपी मनोज पांडेय व सीओ सदर रामसूरत सोनकर ने मास्क, सैनिटाइजर, लिक्विड सोप, ब्लीचिंग पाउडर व किट का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed