{"_id":"6049190a8ebc3e8cd11fde22","slug":"corona-barabanki-news-lko56893854","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये बेफिक्री ही पड़ रही है भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये बेफिक्री ही पड़ रही है भारी
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर में बिना मॉस्क कोविड के नियमो का उल्लंघन करते नजर आ रहे वृद्ध व युवा।
- फोटो : BARABANKI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। कोरोना को लेकर जिम्मेदारों से लेकर आम लोगों द्वारा बरती जा रही लापरवाही भारी पड़ सकती है। लोगों को लग रहा है कि कोरोना खत्म हो चुका है। यहीं कारण है कि बाजार में न तो मास्क पहने लोग नजर आ रहे हैं और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है। जबकि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। एक दिन में कोरोना के नौ मरीज मिलने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। विभाग ने भी इससे निपटने की तैयारियां तेज कर दी हैं और सभी सीएचसी अधीक्षकों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।
पिछले साल मार्च में होली से पहले ही कोरोना ने दस्तक दे दी थी। इसके बाद लोगों ने लापरवाही बरती जिसका खामियाजा आम से लेकर खास तक को लॉकडाउन की वजह से भुगतना पड़ा। पांच माह के लॉकडाउन से सबकुछ बेपटरी कर दिया था। अब फिर मार्च माह शुरू होने के साथ ही कोरोना ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। जिले में एक साथ नौ मरीजों के मिलने से साफ हो गया है कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। लेकिन आम से लेकर जिम्मेदार तक इसको लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं।
लोगों के चेहरे से जहां मास्क पूरी तरह से गायब होता जा रहा है वहीं बाजार में जुट रही भीड़ भी सोशल डिस्टेसिंग का जरा भी पालन नहीं कर रही है। जिम्मेदार भी इसको लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे है सिर्फ और सिर्फ कागजों पर ही बयानबाजी कर अपना कर्तव्य निभा रहे हैं।
विज्ञापन
व्यापारी भी नहीं निभा रहे जिम्मेदारी
लॉकडाउन खत्म होने के बाद बाजार में जुट रही भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने आदेेेश जारी का व्यापारियों को निर्देश दिया था कि यदि कोई ग्राहक बिना मास्क के सामान लेने आता है तो उसे सामान न दिया जाए। लेकिन व्यापारियों ने इस आदेेेश को रद्दी की टोकरी में डाल दिया है। होली का त्योहार नजदीक आते ही बाजार में खरीदारों की भीड़ जुट रही है लेकिन कोरोना गाइड लाइन का कहीं पर भी अनुपालन होता नहीं दिखाई दे रहा है।
हसुवापारा पर स्वास्थ्य विभाग की नजर
निंदूरा क्षेत्र के हसुवापारा गांव के एक मजरे में मंगलवार को कोरोना के छह मरीज मिलने के बाद गांव की सीमाएं दूसरे दिन बुधवार को भी पूरी तरह से सील रहीं। यहां पर सौ लोगों की कोरोना जांच की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद विभाग ने राहत की सांस ली है। इसके बाद भी पीड़ितों पर जहां स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी तरह से नजर रखे हुए है वहीं पुलिस और राजस्व विभाग की टीम गांव की सीमाओं पर पूरी मुस्तैदी के साथ डटी हुई है।
कोरोना गाइड लाइन को लेकर शासन द्वारा जारी निर्देशों का पूरी तरह से अनुपालन करने के निर्देश सभी व्यापारियों को दिए गए हैं। जहां पर भी किसी तरह की लापरवाही पाई जाएगी तो उस व्यापारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-अभय कुमार पांडेय, एसडीएम सदर
कोरोना खतरा अभी टला नहीं है इसलिए सभी लोगों से बार-बार अपील की जाती है कि वह कोरोना को लेकर जारी गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन करें और बिना मास्क घर से बाहर न निकलें। इसके अलावा एक निर्धारित अंतराल के बाद अपने हाथों को साबुन और सैनिटाइजर से साफ करते रहें।
-डॉ. बीकेएस चौहान, सीएमओ