{"_id":"5f47f9bd8ebc3e3d22056691","slug":"corona-barabanki-news-lko537045035","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा जिलाध्यक्ष समेत 79 और मिले कोरोना पाजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा जिलाध्यक्ष समेत 79 और मिले कोरोना पाजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जिले में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण पाने की प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की कोशिश कामयाब होती नहीं दिख रही है। गुरुवार को भाजपा के जिलाध्यक्ष समेत 79 और लोग कोरोना की चपेट में आ गए हैं। संक्रमितों में पुलिस लाइन के 24 सिपाही, जिला कारागार के 14 बंदी, जिला अस्पताल की दो महिला कर्मचारी, हिंद और मेयो अस्पताल के कर्मचारी और दो मासूम शामिल हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष ने खुद को होम आइसोलेट करते हुए संपर्क में आने वालों से जांच कराने की अपील की है।
भाजपा सांसद के बाद अब पार्टी के जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव की भी कोरोना की चपेट में आने का खुलासा जांच रिपोर्ट आने पर हुआ। पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्होंने खुद को होम आइसोलेट करते हुए पिछले दिनों संपर्क में आए लोगों से अपनी जांच कराने का अनुरोध किया है। इसके अलावा पुलिस लाइन के 24 सिपाहियों की जांच रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद परिसर में हड़कंप मचा हुआ है। इनमें तीन महिला सिपाही हैं। उधर जिला जेल में भी संक्रमण से हड़कंप मच गया है। जेल के 14 बंदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा सरावगी मोहल्ले में तीन वर्षीय एक मासूम तथा देवा क्षेत्र के सिसवारा मोहनपुर गांव का चार वर्षीय बालक संक्रमित पाया गया है। इन दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिला अस्पताल में भी संक्रमण काबू नहीं हो पा रहा है। गुरुवार को अस्पताल की दो महिला कर्मियों के अलावा हिंद और मेयो अस्पताल का एक-एक कर्मचारी भी पॉजिटिव पाया गया है। शहर के लखपेड़ाबाग में पांच, पल्हरी में दो, सत्यप्रेमीनगर में एक, रामनगर विधायक आवास के निकट एक, लक्ष्मणपुरी में दो, कानूनगोयन में तीन, आवास विकास कॉलोनी में एक, सरावगी मोहल्ले में तीन, जीवल में दो, जेठौती राजपूतान में तीन, नहरवल में तीन, भयारा में तीन, छेदानगर में पांच, शेषपुर हकामी में तीन समेत जिले में 79 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से ज्यादातर को होम आइसोलेशन में रखा गया है। कुछ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।