फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   corona

पांच वर्षीय मासूम समेत 157 और मिले कोरोना पाजिटिव

Mon, 17 Aug 2020 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
corona
बाराबंकी। जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी के साथ फैल रहा है। कोविड कंट्रोल रूम व सीडीओ कार्यालय भी तक कोरोना का संक्रमण पहुंच गया। शहर में एक एक पांच वर्षीय मासूम, सीएचसी व पीएचसी के पांच कर्मचारी समेत जिले में दो दिनों के अदंर 157 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मासूम अपने पिता के संपर्क में आने की वजह से संक्रमित हुआ।
विज्ञापन

शहर के घंटाघर मोहल्ले का एक व्यक्ति गत दिनों कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उसके संपर्क में आने से पत्नी और पांच वर्षीय बालक भी संक्रमित हो गया है। इसके अलावा सीडीओ कार्यालय की एक महिला कर्मी तथा कोविड कंट्रोल रूम का एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वहीं सीएचसी टिकैतनगर का एक और पीएचसी सफदरगंज, पूरेकुबेर, लक्ष्मनपुर, धौरहरा के एक-एक कर्मचारी भी संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। शहर के सत्यप्रेमीनगर में चार, लक्ष्मणपुरी कॉलोनी में चार, शेरवुड अस्पताल का एक कर्मचारी, हिंद अस्पताल का एक कर्मचारी, एमबी कॉलेज के पास रहने वाले दो लोग। घंटाघर मोहल्ले के पांच, हैदरगढ़ के ठाकुरद्वारा वार्ड में छह, लखपेडाबाग में आठ, सुमेरगंज में पांच, रामनगर में तीन, मेढिया में दो, कटरा में दो, भिटरिया में चार, रसूलपुर में एक, मोहम्मदपुर खाला के सुरजनपुर में एक, गनेशपुर में एक, किंतूर में एक, हांसेमऊ असेनी में दो, टिकैतनगर मोहल्ले के नूरवाफ मोहल्ले में एक व्यक्ति के साथ दो दिन में जिले में 157 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

गैंगस्टर का आरोपी निकला करोना पाजिटिव
गैंगस्टर के आरोप में कुर्सी थाने में गिरफ्तार किया गया शकील कोरोना पॉजिटिव निकला है। गिरफ्तारी के बाद कराई गई जांच में आरोपी के संक्रमित पाए जाने के बाद उसके संपर्क में आने वाले पुलिस कर्मियों में दहशत का माहौल है। सीएचसी घुंघटेर अधीक्षक डॉ. आरपी वर्मा ने बताया कि सोमवार को पुलिस कर्मियों की सैंपलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed