फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   corona

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी समेत 54 मिले कोरोना संक्रमित

Sat, 15 Aug 2020 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
corona
बाराबंकी। जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। जिले सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। इसके साथ देवा थाने के दरोगा, दीवान, सिपाही, सीएचसी के दो कर्मचारी, बैंक कर्मी समेत 54 लोग संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। संक्रमण के चलते जिला निर्वाचन कार्यालय को बंद कर सैनिटाइज कराया जा रहा है। ज्यादातर संक्रमितों को कोविड अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीधर यादव कई दिन से अस्वस्थ थे। जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद कार्यालय के अन्य कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। कार्यालय को बंद कर सैनिटाइज कराया जा रहा है। इसके अलावा देवा थाने का एक दरोगा, दीवान व सिपाही भी चपेट में आ गया। इन सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। बैंक ऑफ इंडिया की रसौली शाखा का एक कर्मचारी संक्रमित पाया गया है। इसके बाद बैैंक को बंद का सैनिटाइज कराया जा रहा है।
विज्ञापन

उधर शहर के दशहराबाग रोड स्थित श्रीराम कॉलोनी का एक युवक भी कोरोना की जद में आ गया है। लखपेड़ाबाग स्थित एक कोचिंग संचालक के माता पिता कोरोना की चपेट में आ गए है। उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। शहर के अभयनगर स्थित कांशीराम कॉलोनी, लक्ष्मणपुरी, आवास विकास विकास, पूरेमोती, जिला महिला अस्पताल, कैमई और चंदौली के कई लोग संक्रमित पा गए हैं। जिले में संक्रमित मिले 54 लोगों में से ज्यादातर को कोविड अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed