फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   corona

27 और मिले कोरोना संक्रमित

Sun, 19 Jul 2020 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
corona
बाराबंकी। जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से अपने पांव पसार रहा है। रविवार को आई जांच रिपोर्ट के अनुसार जिला अस्पताल के कर्मी समेत 27 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें एसबीआई के आठ कर्मचारी और पंजाब व उड़ीसा से आए दो प्रवासी भी शामिल हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके परिवार के 70 सदस्यों को होम क्वारंटीन कराते हुए प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई करने के आदेेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा सात सौ को पार कर गया है। रविवार को दोपहर बाद आई जांच रिपोर्ट के अनुसार सीएमओ कार्यालय, जिला अस्पताल और सीएचसी सिद्वौर के तीन कर्मचारियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा एसबीआई के आठ कर्मचारी भी चपेट में आ गए हैं। शहर में विकास भवन रोड पर रहने वाला एक युवक, देवा के आंनदनगर, त्रिवेदीगंज के बीरमखेड़ा और लाखापुर का एक-एक, सिद्वौर के चन्द्रभानपुर और टिकरिया का एक-एक तथा बनीकोडर के पंडित पुरवा, पूरेहार और वजीउद्दीनपुर के तीन लोग कोरोना इसके अलावा रामसनेहीघाट क्षेत्र में चार और हरख में एक युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराते हुए इनके परिवार के करीब 70 लोगों को होम क्वारंटीन कराया गया है। इसके साथ ही गांव की सीमाओं को सील कराते हुए प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं। उधर हैदरगढ़ एसडीएम योगेन्द्र कुमार ने बताया कि कस्बे का एक युवक पॉजिटिव पाया गया है। इस युवक ने निजी लैब में जांच कराई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद युवक को उपचार के लिए हिंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed