फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Consumers can send their own samples for testing.

Barabanki News: नमूना भर जांच के लिए खुद भेज सकते हैं उपभोक्ता

Sun, 15 Mar 2026 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 15 Mar 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Consumers can send their own samples for testing.
बाराबंकी। खाद्य पदार्थों में मिलावट की शिकायत अक्सर सामने आती रहती हैं। खासकर बाराबंकी में जहां मिठाई से लेकर दूध तक व मसालों से लेकर बिस्कुट तक में मिलावट हो चुका है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि किसी भी खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता की जांच कराने का अधिकार खुद उपभोक्ताओं को भी है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कोई भी उपभोक्ता बाजार से खरीदे गए खाद्य पदार्थ का नमूना निर्धारित प्रक्रिया के तहत जांच के लिए प्रयोगशाला भेज सकता है। यदि जांच में मिलावट या मानक के विपरीत सामग्री पाई जाती है तो इसके आधार पर संबंधित विक्रेता या निर्माता के खिलाफ अदालत में कार्रवाई भी की जा सकती है। इसके बावजूद जिले में जागरूकता के अभाव में आज तक ऐसा एक भी मामला सामने नहीं आया है, जिसमें किसी उपभोक्ता ने स्वयं खाद्य पदार्थ का नमूना भरकर जांच के लिए भेजा हो। अधिकांश मामलों में मिलावट की शिकायतें तो मिलती हैं, लेकिन लोग खुद आगे बढ़कर वैधानिक प्रक्रिया अपनाने से बचते हैं। सहायक खाद्य उपायुक्त शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ग्राहक दुकानदार के समक्ष स्वयं नमूना सील कर लैब में जांच के लिए भेज सकता है। विभाग कार्रवाई कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed