फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   congress

कांग्रेस से घोषित किए सभी उम्मीदवार, तीन महिलाओं पर जताया भरोसा

Fri, 28 Jan 2022 01:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
congress
बाराबंकी। नामांकन की तिथि नजदीक आने के साथ ही कांग्रेस ने अपने पत्ते भी खोल दिए हैं और जिले की सभी छह सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने अपने वादे के मुताबिक आधी आबादी पर भरोसा जताते हुए तीन महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारा है।
विज्ञापन

इनमें से तनुज पुनिया को छोड़ दिया जाए तो पांच ऐसे उम्मीदवार हैं जो पहली बार चुनाव मैदान में हैं। पार्टी ने इसके साथ ही दलित, ब्राह्मण, कुर्मी, यादव और मुसलमान को मैदान में उतारकर सभी जातियों को साधने का प्रयास किया है।
विज्ञापन

कांग्रेस ने बाराबंकी सदर सीट से पार्टी की जिला उपाध्यक्ष और समाजसेवी गौरी यादव को चुनाव मैदान में उतारा है। इसके अलावा दरियाबाद सीट से बेनी प्रसाद वर्मा की बहू और पूर्व ब्लॉक प्रमुख चित्रा वर्मा पर दांव लगाया है। पार्टी ने हैदरगढ़ से फिल्म अभिनेत्री निर्मला चौधरी को चुनाव मैदान में उतारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैदपुर से पूर्व सांसद पीएल पुनिया के बेटे और कई बार चुनाव लड़ चुके तनुज पुनिया पर फिर विश्वास जताया है। रामनगर से कांग्रेस के प्रदेेश सचिव तथा पेशे से वकील ज्ञानेश शुक्ला और कुर्सी विधानसभा क्षेत्र से देवा से पूर्व प्रमुख रहे जमील अहमद को अपना प्रत्याशी बना चुनाव मैदान में उतार दिया है। कांग्रेस ने अपने वादे के मुताबिक, तीन महिलाओं को चुनाव मैदान में उतार आधी आबादी पर भरोसा जताया है।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पहले ही कह चुकी है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में वह 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देंगी। जिले में छह में तीन सीटों पर महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतार कांग्रेस ने यह संदेश देने का प्रयास किया है कि उसने जो कहा है उस पर अमल किया है और जनता यदि उस पर विश्वास जताती है तो चुनाव के दौरान जो वादे किए जा रहे हैं उन्हें पूरा करने का कार्य भी किया जाएगा।

इसके अलावा इस चुनाव में दलित, पिछड़ा, मुसलमान और सामान्य वर्ग को मौका देकर सभी वर्गों को साधने का पूरा प्रयास किया गया है। हालांकि कांग्रेस अपने इस मकसद में कितना सफल होगी ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed