{"_id":"6878001ee035382db3074390","slug":"come-to-the-electricity-camp-and-get-a-solution-to-your-problem-barabanki-news-c-315-1-brp1005-143846-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बिजली शिविर में आइए, पाइए समस्या का हल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बिजली शिविर में आइए, पाइए समस्या का हल
Thu, 17 Jul 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 17 Jul 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। बिजली बिल हर महीने गलत या बढ़ कर आ रहा है या पावर कार्पोरेशन ने पुराना मीटर बदलकर नया लगाया, तब से गलत रीडिंग का बिल आ रहा है। बिल जमा होने के बावजूद प्रत्येक माह बकाया रकम जोड़ कर बिल भेजा जा रहा है। मीटर बदल गया पर नया बिल नहीं दर्ज हो रहा है... ऐसी तमाम समस्याओं का मौके पर ही हल पाने के लिए बिजली शिविर में आइए। समस्या का समाधान किया जाएगा।
अधीक्षण अभियंता राजबाला ने बताया कि प्रत्येक विद्युत वितरण खंड स्तर पर 17, 18 एवं 19 जुलाई को मेगा बिजली बिल समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में अधिशासी अभियंता मौजूद रहेंगे। शिविर में गलत बिल की समस्या के साथ खराब मीटर को बदलने, नए कनेक्शन देने सहित अन्य सभी समस्याओं का निस्तारण होगा।
बिजली शिविर में जो उपभोक्ता आएंगे उनका सबसे पहले 1912 पर पंजीकरण होगा। इस पंजीकरण के बाद उपभोक्ता की समस्या का निराकरण होने पर 1912 पर उसे दर्ज भी किया जाएगा। अधीक्षण अभियंता शिविर का निरीक्षण करेंगी।