{"_id":"615210a38ebc3efafe37671c","slug":"cm-yogi-adityanath-will-come-tomorrow-water-being-extracted-from-the-ground-barabanki-news-lko5975255143","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, ग्राउंड से निकाला जा रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, ग्राउंड से निकाला जा रहा पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। भारी बारिश को लेकर 16 सितंबर को होने वाला रद्द हुआ सीएम योगी का कार्यक्रम अब 29 सितंबर को होगा। हालांकि इस बार सिर्फ सदर विधान सभा में ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकारी योजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण व लाभार्थियों को सम्मानित कर जनसभा को संबोधित करेंगे। इसका प्रस्तावित कार्यक्रम मिलते ही हरकत में आया प्रशासनिक अमला सीएम के आगमन की तैयारियों में जुट गया हैं। तालाब बने जीआईसी के ग्राउंड से जलनिकासी को लेकर जहां कई पंप सेट लगाए गए। वहीं बारिश को ध्यान में रखते हुए पार्टी के नेता व अधिकारी जीआईसी आडीटोरियम पहुंचकर सीएम के कार्यक्रम की तैयारियों की रूपरेखा तैयार करने में मशगूल दिखे।
जिले में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दो विधान सभा क्षेत्रों में 16 सितंबर को कार्यक्रम होना था। जिसकी तैयारी एक दिन पहले 15 सितंबर को ही सदर विधानसभा क्षेत्र के जीआईसी ऑडीटोरियम व जैदपुर विधानसभा क्षेत्र में हरख के जनपद इंटर कॉलेज के मैदान में पूरी कर ली गई थी। दोनों स्थानों पर हेलीपैड तक तैयार हो गए थे। बाहरी जनपदों से पुलिस फोर्स व एसपीजी के कमांडो ने पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल ली थी। मगर, देर रात से शुरू हुई मूसलाधार भारी बारिश से कार्यक्रम स्थल जलभराव होने से तालाब की शक्ल में तब्दील हो गए थे। ऐसे में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था।
अब एक बार फिर बुधवार को मुख्यमंत्री के आगमन का कार्यक्रम प्रस्तावित होने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया। हालांकि इस बार सिर्फ सदर विधानसभा क्षेत्र में ही कार्यक्रम प्रस्तावित है। ऐसे में सांसद उपेंद्र सिंह रावत व जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा जीआईसी मैदान में होने वाले कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी अपना डेरा डाल दिया। तालाब बने जीआईसी मैदान से पानी निकालने को लेकर कई पंप सेट लगाए गए है। वहीं अन्य तैयारियां भी युद्ध स्तर पर की जा रही हैं। देर रात तक एसडीएम सदर पंकज सिंह पूरी टीम के साथ कार्यक्रम स्थल पर जमे रहे।