फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   clinic seal

अवैध क्लीनिक सील, छह को नोटिस

Thu, 16 Jun 2022 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
clinic seal
बाराबंकी। नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने अवैध रूप से चल रही एक क्लीनिक को सीएमओ के आदेश पर सील किया गया। नोडल अधिकारी की टीम ने क्लीनिक पर छापा मारा तो यहां पर मौजूद कर्मचारी भाग खड़े हुए। जांच में संचालक कोई प्रपत्र आदि नहीं दिखा सका। इस पर संचालक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। इसके अलावा बिना पंजीकरण कराए ही क्लीनिक चला रहे छह संचालकों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

चिकित्सा एवं पंजीयन के नोडल अधिकारी डॉ. राजीव दीक्षित ने विनय तिवारी और कमलेेश कुमार के साथ नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्सी के सामने पीके अधिकारी द्वारा ‘अंजली क्लीनिक’ का संचालन किया जा रहा था। सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा के आदेश पर टीम ने क्लीनिक पर छापा मारा तो यहां पर मौजूद कर्मचारी टीम को देख भाग खड़े हुए। संचालक से जब प्रपत्र दिखाने के लिए कहा गया तो वह बगले झांकने लगे और कोई प्रपत्र नहीं दिखा पाए।
विज्ञापन

डॉ. दीक्षित ने बताया कि क्लीनिक का संचालन अवैध तरीके से किया जा रहा था। इसलिए उसे सील करा दिया गया है और संचालक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। इसके अलावा कुर्सी रोड देवा स्थित बैशवार क्लीनिक, हंसराज क्लीनिक खेवली, रेखा पॉलीक्लीनिक खेवली, रामप्रवेश मित्तई, आर्यन पॉलीक्लीनिक कुर्सी आदि को नियम विपरीत क्लीनिक संचालित करते पाए जाने पर नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। नोडल अधिकारी ने बताया कि संतोषजनक जवाब न दे पाने पर सीएमओ के आदेश के बाद सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed