{"_id":"575078da4f1c1b020910a743","slug":"claimed-the-lives-of-two-of-the-speed-of-vehicles","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों की रफ्तार ने ली दो की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों की रफ्तार ने ली दो की जान
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Thu, 02 Jun 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के बदोसराय व जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई है। मृतक महिला का पुत्र भी हादसे में घायल हुआ है जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जहांगीराबाद थानाक्ष्ेात्र के रोटीगांव निवासी रामरती (55) पत्नी नत्थाराम अपने पुत्र विजय कुमार(25) के साथ बृहस्पतिवार की दोपहर बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के मेलारायगंज अपनी रिश्तेदारी में जा रही थी। मेलारायगंज के समीप सफदरगंज मार्ग पर इनकी बाइक में एक टैंपो ने टक्कर मार दी।
इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए मां-बेटे को लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां रामरती की मौत हो गई। जबकि इनके पुत्र का इलाज हो रहा है। हादसे के बाद पुलिस ने टैंपों कब्जे में लिया है जबकि चालक फरार हो गया है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगोें की माने तो हादसे के समय युवक हेलमेट पहनकर बाइक चला रहा था। वहीं जहांगीराबाद थानाक्षेत्र के ही बिबियापुर मजरे निगरी गांव निवासी अशोक यादव(45) पुत्र धोड़े बीती 28 मई को हुए सड़क हादसे में घायल हुए थे। अशोक ने बृहस्पतिवार की सुबह एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।