फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Cheater took away jewelery by tricking a woman

Barabanki News: कचहरी में दिनदहाड़े महिला के जेवर ले उड़ा टप्पेबाज

Fri, 24 Feb 2023 04:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 24 Feb 2023 04:39 PM IST
विज्ञापन
Cheater took away jewelery by tricking a woman
महिला को झांसा देकर निकलवाए थे जेवर
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बाराबंकी। कचहरी आई एक महिला को झांसा देकर टप्पेबाज उनके सारे जेवर छीन ले गया। महिला की शिकायत पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।

मसौली थाना क्षेत्र के मलौली गांव निवासी सुखदेई अपने पुत्र के साथ बृहस्पतिवार को बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी के यहां एक मुकदमे की पैरवी में आई थी। उनका बेटा किसी काम से अलग चला गया था। वह कचहरी स्थित डाक खाने के पास तख्त पर बैठी थी। इस दौरान एक अपरिचित व्यक्ति आया और उसने उससे कहा कि तुम्हारे पुत्र ने भेजा है।

महिला को वह व्यक्ति अपने साथ लेकर चकबंदी अधिकारी के ऑफिस की तरफ गया और कहा कि पुत्र ने कहा है कि सारे जेवर निकाल लो। महिला टप्पेबाप के झांसे में आ गई और उसने अपने नाक की कील, कानों के झाले, मंगलसूत्र पायल आदि सभी जेवर निकाल लिए। इसी दौरान झपट्टा मारकर टप्पेबाज सारे जेवर छीनकर भाग निकला। सूचना पाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की मगर कोई सुराग नहीं लगा। शहर कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि छानबीन की जा रही है। जल्द ही अपराधी पकड़े जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed