{"_id":"6370fb65a26c9b7c784b8a8c","slug":"case-filed-against-rajp-for-taking-money-from-a-principal-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: राष्ट्रीय अटल जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व महामंत्री पर मुकदमा दर्ज, दो लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: राष्ट्रीय अटल जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व महामंत्री पर मुकदमा दर्ज, दो लाख रुपये हड़पे
Sun, 13 Nov 2022 07:42 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 13 Nov 2022 07:42 PM IST
सार
बाराबंकी में राष्ट्रीय अटल जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व महामंत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। प्रधानाध्यापक ने उन पर दो लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय अटल जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व महामंत्री के खिलाफ टिकैतनगर थाने में रविवार को दो लाख रुपये हड़पने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। प्रधानाध्यापक द्वारा एसपी से शिकायत के बाद सीओ ने मामले की जांच की थी। दोनों पर एक प्रधानाध्यापक से दो लाख रुपये हड़पने का आरोप है। पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन
टिकैतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम हंसौर निवासी उमेश कुमार सिंह ने एसपी से बताया कि वह बेसिक शिक्षा विभाग में प्रधानाध्यापक है। उनके भाई सर्वेश से अमेठी जिले के टोकरीदांदू सलोन निवासी उमाकांत पांडेय से जान पहचान थी। इस दौरान उमाकांत ने उससे चार बार में दो लाख रुपये उधार लिए। अपनी एक कार दी जो बाद में यह कहकर ले ली कि कार बेचकर उधार चुकता करेंगे।
विज्ञापन
आरोप है कि उमकांत ने पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री रायबरेली निवासी अर्जुन शर्मा के खाते में पैसे लिए। अब पैसे देने की बजाय दोनों लोगों द्वारा धमकाया जा रहा है। उल्टे किसी मुकदमें में फंसाने की धमकी मिल रही है।
विज्ञापन
टिकैतनगर के थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सीओ की जांच के बाद उमाकांत पांडेय व अर्जुन शर्मा के खिलाफ अमानत में खयानत की धारा 406 व धमकी देने की धारा 506 के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है।