{"_id":"67823cb9c830d8db3e005733","slug":"case-filed-against-eight-in-youths-death-barabanki-news-c-315-1-brp1006-131358-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: युवक की मौत में आठ के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: युवक की मौत में आठ के खिलाफ मुकदमा
Sat, 11 Jan 2025 07:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 11 Jan 2025 07:31 PM IST
विज्ञापन
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र बदोसराय में प्रेम विवाह के बाद बृहस्पतिवार को फंदे से लटककर जान देने वाले युवक के पिता की तहरीर पर उसकी प्रेमिका समेत आठ पर केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने परिजनों के बयान लिए हैं। छानबीन जारी है। हालांकि अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।
बदोसराय क्षेत्र के खोर गांव निवासी सुधीर कुमार का शव पेड़ की डाल से लटकता मिला था। सुधीर की जेब से दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला था जिसमें उसने एक गांव की युवती से चार साल से प्रेम करने व छह महीने पहले कोर्ट मैरिज करने की बात कही है।
सुधीर सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि युवती के परिजनों व बहनोई की प्रताड़ना से तंग होकर आत्महत्या कर रहा है। सुधीर के पिता मायाराम का आरोप है कि युवती के पिता व बहनोई द्वारा बुधवार को फोन पर बाराबंकी न्यायालय पहुंचकर सुलह करने का दबाव बनाया गया था।
विज्ञापन
पिता-पुत्र वहां पहुंचे परंतु वे लोग युवती को लेकर नहीं गए थे। सुधीर को अपने साथ बाराबंकी से लाए थे। रास्ते में काफी प्रताड़ना दी। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि युवती, उसके माता-पिता, बहनोई, दो बहनों व भाई समेत आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ