{"_id":"672e7044d212f6a32e0e9004","slug":"case-against-two-for-fraud-of-rs-21-lakh-barabanki-news-c-315-1-brp1006-127607-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 21 लाख की ठगी में दो पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 21 लाख की ठगी में दो पर केस
Sat, 09 Nov 2024 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 09 Nov 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। करीब 21 लाख रुपये लेने के बाद भी जमीन का बैनामा न करने पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख के हिस्ट्रीशीटर पति समेत दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस मसौली थाने में दर्ज हुआ है।
जैदपुर कस्बे के मोहल्ला छेदा कटरा निवासी रजिया सुल्तान ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि चार साल पहले शहर कोतवाली क्षेत्र के शुक्लाई गांव निवासी मुख्तार शाह और दीनदयाल नगर मोहल्ला निवासी दुर्गेश चतुर्वेदी ने मसौली थाना क्षेत्र के सुरसंडा गांव में 25 सौ वर्ग फीट जमीन दिखाई थी।
बताया था कि यहां इनके द्वारा प्लाटिंग की गई है। 800 रुपये प्रति वर्गफीट के हिसाब से प्लॉट बेचने का सौदा किया। रजिया के अनुसार मुख्तार पहले इनके पति के घर पर काम करता था। इसलिए विश्वास करके कई बार में 21 लाख रुपये दे दिए।
विज्ञापन
दोनों ने 22 अक्तूबर 2022 को बैनामा करने की बात कही। रजिया ने उसी दिन 24 हजार रुपये के स्टाम्प खरीद लिए, मगर दोनों बैनामा करने नहीं पहुंचे। फोन भी बंद कर लिया। महिला का कहना है कि उनके पति अशफाक की दोनों किडनी खराब हो चुकी है जिसका ट्रांसप्लांट होना है। मगर उसे रकम नहीं दिया जा रही है। इससे पति की जिंदगी खतरे में है।
गौरतलब है कि मुख्तार शाह की पत्नी हरख ब्लॉक की ब्लॉक प्रमुख रह चुकी हैं। इन पर पहले से करीब आधा दर्जन केस दर्ज हैं। अभी हाल ही में शहर कोतवाली पुलिस ने मुख्तार की हिस्ट्रीशीट खोली है। मसौली के एसएचओ यशकांत सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।