फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Case against three including Him and Radha Ballabh City directors

Barabanki News: हिम व राधा बल्लभ सिटी निदेशकों समेत तीन पर केस

Sat, 23 Nov 2024 02:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 23 Nov 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Case against three including Him and Radha Ballabh City directors
बाराबंकी। वाराणसी जिले की महिला को जमीन बेचने के नाम पर पैसा लेने के बाद भी बीते 10 साल से कब्जा नहीं दिया गया। प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक हुई शिकायत के बाद आखिरकार हिम व राधा बल्लभ सिटी के दो निदेशकों समेत तीन के खिलाफ धोखाधड़ी का केस शहर कोतवाली में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

वाराणसी की जानकीनगर कॉलोनी ककरमत्ता निवासी आरती प्रसाद ने शिकायत में बताया कि वर्ष 2012 में हिमसिटी रियल स्टेट कंपनी के निदेशक लखनऊ के भवानीगंज निवासी रियाज अहमद से खजूरगांव में जमीन बुक कराई थी। जमीन नहीं मिली तो शिकायत करना शुरू की। आठ साल बाद प्रशासन के दबाव में आकर राधा बल्लभ ग्रीन सिटी के निदेशक लखनऊ के मटियारी निवासी अमित कुमार यादव के माध्यम से एक जमीन की रजिस्ट्री कराई गई लेकिन इस जमीन का पहले से दाखिल खारिज नहीं था।
विज्ञापन

अब उसे जमीन पर कब्जा नहीं दिया जा रहा है। महिला ने जमीन के लिए रियाज अहमद व रवि अरोड़ा को लाखों रुपये देने की बात भी कही। शहर कोतवाल ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। महिला आरती प्रसाद ने तहरीर में लिखा है कि वह खुद बनारस की बेटी हैं। भू माफियाओं ने कई लोगों से ठगी की है। बताया कि इस मामले की लिखित शिकायत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पत्र लिख कर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed