{"_id":"61293a538ebc3e5f26327ce8","slug":"cannal-barabanki-news-lko593044855","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने नहर में लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने नहर में लगाई छलांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुर्सी (बाराबंकी)। घर से नाराज होकर निकली एक महिला ने नहर में छलांग लगा दी। यह दृश्य देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। आवाज सुनकर वन विभाग के माली ने नहर में कूदकर की जान बचा ली।
घटना कुर्सी थाना क्षेत्र के नहन्नीपुर का है। यहां के निवासी रामलखन यादव की पत्नी दुर्गावती (55) शुक्रवार शाम घर से नाराज होकर निकल आई। पोखन्नी स्थित शारदा नहर पर पहुंचकर उसने छलांग लगा दी। महिला को नहर में कूदते देख मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया।
देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। मगर, नहर में पानी अधिक होने से कोई उसे बचाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। इस बीच वन विभाग का माली भूपेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गया और महिला को डूबता देख नहर में कूद गया। कड़ी मशक्कत के बाद उसने महिला को सकुशल बाहर निकाल उसकी जान बचाई।
विज्ञापन
माली के इस कार्य की सभी ने सराहना की। पुलिस ने महिला से पूछताछ कर सूचना परिजनों को दी। जिस पर परिवारीजन उसे अपने साथ घर ले गए। ओदार चौकी इंचार्ज राममूर्ति कनौजिया ने बताया कि महिला किस कारण नहर में कूदी थी इसका पता नहीं चल सका। (संवाद)