फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Can not find relief from the scorching humid heat

भीषण उमस भरी गर्मी से नहीं मिल रही राहत

Wed, 29 Jun 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Wed, 29 Jun 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Can not find relief from the scorching humid heat
तेज धूप में स्कूटी से अपने को ढककर कुछ इस तरह से जातीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
पिछले कई दिनों से मौसम की लुकाछिपी जारी है। आसमान में बादल घिरते हैं। बिजली भी चमकती है लेकिन कुछ घंटों बाद ही मौसम सामान्य हो जाता है। मौसम की इस बेरुखी से आम आदमी से लेकर किसान तक सभी हलकान हैं। तेज धूप के साथ भीषण उमस भरी गर्मी से सभी परेशान हैं। बुधवार को भी मौसम का मिजाज काफी तल्ख रहा। जिसके चलते सुबह से ही लोग उमस व गर्मी से हलकान रहे। हालांकि शाम को लोगों को कुछ राहत मिली। 
विज्ञापन


बीती 21 जून को हुई झमाझम बारिश के बाद तो जैसे इंद्र देव ही रूठ गए हैं। बीते एक सप्ताह से मौसम का मिजाज भी बदल गया है। भोर में या रात में आसमान में बादल तो घिरते हैं। बिजली भी चमकती है। जिससे किसानों को खेती शुरू करने और आम आदमी को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद तो जगती है। अगले दिन मौसम का बदला मिजाज सबकी उम्मीदों पर पानी फेर जाता है।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह से ही मौसम का मिजाज काफी तल्ख रहा। समय बढ़ने के साथ उमस भी बढ़ती गई। जिससे लोग पूरे दिन हलकान रहे। भीषण उमस व गर्मी से कमरों में लगे पंखों की हवा आदि सब बेअसर रहा। लोग राहत के लिए छायादार जगहों पर दुबके रहे। सड़कों पर भी सन्नाटा रहा। लेकिन शाम को बह रही हवाओं ने राहत दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed