फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Call me with love, Sai will come running...

प्यार से बुलाओ साईं दौड़े चले आएंगे...

Mon, 14 Nov 2022 07:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Call me with love, Sai will come running...
बाराबंकी में रविवार को शहर में निकाली गई श्री सांई पालकी यात्रा के दौरान शहर के धनोखर चौराहे पर न? - फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। नागेश्वरनाथ मंदिर से धूमधाम से साईं बाबा की पालकी यात्रा निकाली गई। बैंडबाजे के साथ भगवान गणेश, भगवान शंकर व हनुमान की झांकियों से सुसज्जित पालकी यात्रा में रास्ते भर जयकारे गूंजते रहे। पूरे शहर में पालकी यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। सांई के भजनों पर झूमते गाते भक्त नगर पालिका पहुंचे। इस दौरान साईंनाथ के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन

नगर पालिका में रविवार सुबह साईं व्रत पूजा हुई। दोपहर में नागेश्वरनाथ मंदिर में पूजन-अर्चन के बाद पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने साईं बाबा की पालकी यात्रा को रवाना किया। यात्रा के गुजरने वाले मार्ग में भक्तों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

बैंडबाजे की धुन पर भक्तिरस से ओतप्रोत भक्त थिरकते आगे बढ़ते रहे। मेरे घर के सामने साईंनाथ एक मंदिर बन जाए..., साईंनाथ तेरे हजारों हाथ..., प्यार से बुलाओ साईं दौड़े चले आएंगे... आदि गीतों पर भक्त झूमते हुए चले रहे थे। भगवान गणेश, साईं बाबा, भगवान शिव-पार्वती, मां दुर्गा व हनुमान जी की सजी झांकी आकर्षण का केंद्र रहीं। ऊंट, घोड़े व बैंड आगे चल रहे थे। उसके पीछे केसरिया पगड़ी पहने पुरुष, महिलाएं और बच्चों व युवतियों की टोली भजनों पर नृत्य करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालकी यात्रा के दौरान चलती ट्रॉली पर राधा-कृष्ण, शंकर-पार्वती का रूप धारण कर कलाकारों ने भजनों पर जमकर नृत्य किया। शोभायात्रा निकलने वाले मार्ग में भक्तों ने फल व खिचड़ी बांटी। साईं की पालकी को छूने की भक्तों में होड़ लगी रही। पालकी यात्रा घंटाघर, धनोखर, निबलेट होते हुए नगर पालिका पहुंची। इस मौके पर राजेश अरोड़ा, उमाशंकर, संजय निगम, अंकुर, नरेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed