फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   by election

316 ग्राम पंचायतों के गठन का रास्ता साफ

Tue, 15 Jun 2021 12:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
by election
बाराबंकी। ग्राम पंचायत के रिक्त पदों पर हुए मतदान के बाद सोमवार को हुई मतगणना में प्रधान के तीन, बीडीसी के दस और ग्राम पंचायत सदस्य के 272 पदों के परिणाम जारी हो गए। इसी के साथ 316 ग्राम पंचायतों के गठन का रास्ता भी साफ हो गया है।
विज्ञापन

मतगणना शुरू होने के बाद तीन घंटे के अंदर परिणाम सामने आते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने अपने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया, गुलाल उड़ा कर खुशियां मनाई। वहीं बीडीसी के दस रिक्त पदों में से चार पर ब्लॉक प्रमुखी की दावेदारी करने वालों ने जीत का परचम लहराया। इस तरह 1161 ग्राम प्रधान और 1440 बीडीसी सीटों पर चुनाव पूरा हुआ।
विज्ञापन

सिद्धौर ब्लॉक को छोड़कर अन्य सभी ब्लॉकों पर सोमवार की सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू हुई। गिनती के तीन घंटों के अंदर ही परिणाम आने शुरू हो गए। जबकि सिद्धौर ब्लॉक पर मतदान कर्मियों के देरी से आने के चलते मतगणना करीब 11 बजे से शुरू हो सकी। निंदूरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत डफरपुर प्रधान की रिक्त सीट पर सावित्री देवी ने गिरीश वर्मा को 391 मतों से पराजित किया, विजयी प्रत्याशी को 710 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंकी ब्लॉक की ग्राम पंचायत चचेरुवा की सीट पर कौशलेंद्र उर्फ कोकी ने उमाकांत को 710 वोटों से हराया। सिद्धौर ब्लॉक की देवकली ग्राम पंचायत की सीट पर वीरेंद्र कुमार ने अजय कुमार को 344 मतों से पराजित किया। विजयी वीरेंद्र को 806 तो अजय को 462 मत मिले। विजयी प्रत्याशियों को उनके समर्थकों ने फूल माला पहनाकर व गुलाल उड़ाकर खुशी जताई।
दस में से चार बीडीसी पदों पर ब्लॉक प्रमुख के दावेदारों का कब्जा
बीडीसी के रिक्त दस पदों के लिए हुई मतगणना में चार ऐसे चेहरों ने जीत हासिल की है। जो ब्लॉक प्रमुख के लिए दावेदारी कर रहे हैं। इनमें रामनगर की बुढ़वल सीट पर राघवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ राजन सिंह ने अरुंधती प्रियदर्शिनी को 545 भारी मतों से हराया। निंदूरा ब्लॉक की बहरोली सीट पर विनय शुक्ला ने शेखर रावत को 512 मतों से हराया, उन्हें 614 मत मिले।
मसौली ब्लॉक के नेवला करसंडा द्वितीय सीट पर अंशू सिंह ने संगीता वर्मा को 215 मतों से हराया, अंशू को 675 तो संगीता को 460 मत मिले। दरियाबाद ब्लॉक की उदवतनगर सीट पर 679 मत पाकर हरेंद्र कुमार विजयी हुए, उन्होंने कल्लू को 423 मतों से हराया। अन्य सीटों में से सूरतगंज की बुढ़गौरा सीट पर सायरा बानो, फतेहपुर की बसारा सीट पर इरम खातून, पूरेडलई की डेरेराजा सीट पर मंजू सिंह, त्रिवेदीगंज के बहुता द्वितीय से गुड़िया, सिद्धौर के उम्मानपुर से विनोद कुुमार तो देवा ब्लॉक के मियांपुर सीट पर रामू प्रसाद ने जीत हासिल की।

जिले में एकमात्र निर्विरोध प्रधान चुने गए
जिले की 1161 ग्राम पंचायतों में से हैदरगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत रनापुर ही एक मात्र ऐसी प्रधान पद की सीट रही, जिस पर राजीव मोहन चौधरी निर्विरोध चुनाव जीते हैं। इससे पहले इनकी पत्नी कुसुम लता के देहांत होने से यह सीट खाली हुई थी। इस उपचुनाव में किसी अन्य द्वारा नामांकन दाखिल नहीं किया गया था। यहां के मतदाताओं ने अपने दिवंगत प्रधान को श्रद्धांजलि के रूप में उनके पति को प्रधान की कुर्सी पर बिठाकर गांव की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed