{"_id":"6217dffe7aa38e3dcc28cf83","slug":"buses-barabanki-news-lko6192878184","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ सौ की जगह मिली छ सौ बसें, मुश्किलें बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ सौ की जगह मिली छ सौ बसें, मुश्किलें बढ़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। मतदान की उल्टी गिनती शुरू हो जाने के बावजूद चुनावी टोलियों को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने के लिए जरूरी वाहनों के इंतजाम न होने से परिवहन विभाग हलकान है। जिले में चुनाव संपन्न कराने के लिए 800 बसों की जरूरत है। इसके लिए स्कूल कॉलेज ही नहीं अनुबंधित बसों को भी अधिग्रहण पत्र थमा दिया गया था, इसके बावजूद भी अभी तक करीब 200 बसों की कमी व्याप्त होने से हड़कंप है। पोलिंग पार्टियों की रवानगी शनिवार 26 फरवरी को सुबह से शुरू होनी है।
जिले के 1707 मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियों को रवानगी के लिए एक माह पहले से ही परिवहन विभाग के अधिकारी जुटे हुए हैं। पोलिंग पार्टियों के लिए जरूरी 800 बसों की व्यवस्था के लिए स्कूल कालेज से जुड़ी बसों के साथ ही बाराबंकी डिपो की सभी 119 अनुबंधित बसों के अधिग्रहण के लिए परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को अधिग्रहण पत्र थमा दिया गया था।
सभी बसों का अधिग्रहण होने से बाराबंकी डिपो तीन दिन तक बंद ही रहेगा। इसके बावजूद परिवहन विभाग को गुरुवार शाम तक करीब 600 बसें ही मिल पाई हैं। हालांकि परिवहन विभाग के अधिकारी दावा कर रहे हैं कि शुक्रवार तक सभी वाहनों की व्यवस्था हो जाएगी। एआरटीओ प्रशासन पंकज सिंह ने बताया कि अधिग्रहण के बाद जिन बसों के कागजात भी पूरे हैं वह निर्धारित समय पर उपलब्ध नहीं कराई गई हैं उसको लेकर बस स्वामियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी शुरू की जा रही है।