{"_id":"61940835ce2d8a681b4be2c7","slug":"bus-station-barabanki-news-lko6047646130","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन करोड़ 67 लाख रुपए से होगा रोडवेज बस स्टेशन का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन करोड़ 67 लाख रुपए से होगा रोडवेज बस स्टेशन का निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र जिले में आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित की जा रही है। रामसनेहीघाट बस स्टेशन का 20 नवंबर को शिलान्यास करके दरियाबाद को आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
यह बात विधायक सतीश शर्मा ने तहसील सभागार में प्रधानमंत्री के ऑनलाइन उद्बोधन के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि तहसील मुख्यालय को नगर पंचायत घोषित करने के साथ ही मात्र चार वर्षों में करीब अरब रुपये लागत के विभिन्न योजनाओं के तहत निर्माण कार्य कराए गए हैं।
इनमें गोमती नदी पर सिल्लौर का पुल, सदेवा घाट पुल, मुख्यालय पर मिनी स्टेडियम सहित कई सड़कें व विद्यालयों का निर्माण कराया गया है। इन्हीं योजनाओं में रामसनेहीघाट में तीन करोड़ 67 लाख रुपये की लागत से रोडवेज बस स्टेशन का निर्माण कराया जाएगा। इससे हजारों लोगों को जहां यहां से बसें मिल सकेंगी वहीं सैकड़ों लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
विज्ञापन
तहसील सभागार में आयोजित पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का ऑनलाइन प्रसारण दिखाने के लिए नगर पंचायत रामसनेहीघाट द्वारा की गई व्यवस्था से सभी लोगों ने इसका सजीव प्रसारण देखा। इस मौके पर एसडीएम विजय कुमार त्रिवेदी, तहसीलदार ज्ञानेंद्र सिंह, बीडीओ रविशंकर पांडेय, पवन कुमार सिंह, रिंकू, प्रदीप द्विवेदी आदि मौजूद रहे। (संवाद)