फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Bus full of passengers caught fire in Barabanki passengers saved their lives by jumping from the windows

UP: सवारियों से भरी बस में लगी आग, खिड़कियों से कूदने लगे लोग; टोलकर्मियों ने जान पर खेल बचाई लोगों की जान

Tue, 12 Dec 2023 10:14 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 12 Dec 2023 10:14 PM IST
सार

सूचना पाने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने बस पर करीब दो घंटे तक पानी की बौछार की मगर बस जल गई तभी आग शांत हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक अंबेडकर नगर जिला निवासी ब्रजलाल व परिचालक रामसकल गुप्ता के बयान दर्ज किए।

विज्ञापन
Bus full of passengers caught fire in Barabanki passengers saved their lives by jumping from the windows
बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बाराबंकी स्थित अकबरपुर से 60 यात्रियों को लेकर कानपुर जा रही रोडवेज बस में लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर अहमदपुर टोल प्लाजा पर पहुंचते ही आग लग गई। चालक ने तेजी से बस को बैक कर प्लाजा से दूर किया। चंद सेकेंडों में ही बस से आग की लपटें उठने लगीं। इस दौरान टोलकर्मियों ने यात्रियों को बाहर निकाला तो कुछ खिड़कियों से कूदकर बाहर आए। बस आग का गोला बनी रही। अफरातफरी के बीच फायर बिग्रेड व पु़लिस ने करीब दो घंटे बाद आग पर तब काबू पाया जब बस जल गई।

विज्ञापन

अकबरपुर डिपो की बस अयोध्या से 60 यात्रियों को लेकर लखनऊ की ओर जा रही थी। बस जैदपुर थाना क्षेत्र में स्थित अहमदपुर टोल प्लॉजा पर पहुंचकर लेन संख्या एक पर रुकी तो उसके इंजन से धुंआ निकलने लगा। टोलकमियों ने इसकी जानकारी बस के चालक ब्रजलाल यादव को दी तो चालक ने तेजी से बस बैक की। क्योंकि टोल प्लॉजा के ऊपर शेड था और आसपास केबिन आदि बने हैं। अभी वह 100 मीटर पीछे ही गया था कि इंजन से उठ रही आग की लपटें बस को आगोश में लेने लगी। यह देख यात्री चीख पड़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चालक परिचालक ने सबको तत्काल भागने को कहा। ऐसे में टोलकर्मियों ने हिम्मत दिखाई और वह बस के अंदर पहुंचकर बाहर लाने लगे। बस के अंदर धुंए का गुबार भर गया था। चीख व पुकार के बीच दर्जनों यात्री खिड़कियों से कूद पड़े। सभी के चेहरे पर दहशत फैली थी। यात्रियों में करीब डेढ़ दर्जन महिलाएं थी। गनीमत थी कि सभी यात्री बाहर आ चुके थे क्योंकि पांच मिनट के अंदर बस आग का गोला बन चुकी थी। 

विज्ञापन

सूचना पाने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने बस पर करीब दो घंटे तक पानी की बौछार की मगर बस जल गई तभी आग शांत हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक अंबेडकर नगर जिला निवासी ब्रजलाल व परिचालक रामसकल गुप्ता के बयान दर्ज किए। परिचालक ने बताया कि बस का फिटनेस प्रमाण पत्र भी है। दोनों ने हाईवे से गुजर रही अन्य बसों को रोकवाकर यात्रियों को गंतव्य की ओर भेजा। जैदपुर के कोतवाल अमित प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया इंजन में शार्ट सर्किट से बस में आग लगी।

दो महिलाओं के 15 हजार रुपये व सामान जला
अयोध्या निवासी संगीमा व नीलम आग लगने के दौरान तेजी से बस के बाहरर आ गई। वह सीट के नीचे अपने बैग नहीं ला सकी। आग की लपटें तेज होने के कारण दोबारा बस में घुसना संभव नहीं था। आखिरकार बैग में रखी दोनों महिलाओं की करीब 15 हजार रुपये की नकदी जल गई। दोनों महिलाएं एक शादी में जा रही थी। वहीं, बस का इमरजेंसी गेट भी नहीं खोला जा सका। एआरटीओ अंकिता शुक्ला ने बताया कि बस में किस खराबी से आग लगी इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed