{"_id":"fd4d18d71d5937b0d02e9c57eda6b010","slug":"bunkie-block-overall-champion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल क्रीड़ा में बंकी बना ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल क्रीड़ा में बंकी बना ओवरऑल चैंपियन
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sun, 07 Feb 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केडी सिंह बाबू स्टेडियम में चल रही बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। इसमें बंकी ब्लॉक ओवर ऑल चैंपियन बना। प्राथमिक विद्यालय स्तर पर बालक वर्ग में बनीकोडर व बालिका वर्ग में हरख विजेता रहा। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में बनीकोडर ब्लॉक उपविजेता रहा। पूर्व माध्यमिक स्तर पर बालक वर्ग में बंकी व बालिका वर्ग में निंदूरा ब्लॉक प्रथम रहा। व्यक्तिगत चैंपियनशिप में जूनियर बालक वर्ग में पूरे डलई के मोनू व बालिका वर्ग में निंदूरा की अंजली ने बाजी मारी। प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग में बनीकोडर के सूरज व बालिका वर्ग में हरख की बबिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बंकी को पहला स्थान मिला जबकि मसौली ब्लॉक दूसरे स्थान पर रहा।
मुख्य अतिथि व सीडीओे ऋषिरेंद्र कुमार ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि लोगों का नजरिया आज प्राथमिक विद्यालयों को लेकर बदला हुआ है। जबकि इन्हीं परिषदीय विद्यालयों से प्रतिभाएं निकलती हैं। इस मौके पर संयुक्त मजिस्ट्रेट अर्चना वर्मा, बीएसए प्रताप नारायन सिंह आदि मौजूद रहे।