फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Bum-bum cheers were ringing on the highway

बम-बम के जयकारों से गूंजने लगा राजमार्ग

Fri, 26 Feb 2016 11:26 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 26 Feb 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
लोधेश्वर महादेवा में शिवभक्त बम भोले, हर-हर महादेव के जयकारे लगाते पहुंचने लगे हैं। शिवभक्त पैदल, साइकिलों व बाइक से महादेवा की ओर बढ़ते जा रहे हैं। लखनऊ-फैजाबाद राजमार्ग व महा देवा जाने वाला मार्ग पर कांवड़ियों की कतारें दिखाई देने लगी हैं। कांवड़ियों द्वारा शिव के जयकारों से वातावरण गूंजने लगा है।
विज्ञापन


महादेवा में लगने वाले फाल्गुनी मेले में कांधे पर कांवड़ रखे कांवड़ियों का कारवां राष्ट्रीय राजमार्ग पर हिलोरें ले रहा है। कंधों पर रंगबिरंगी कांवड़ लिए कांवड़िया महादेवा की ओर लगातार बढ़ते जा रहे हैं। दूरदराज के जिलों से पैदल कांवड़ लेकर आने वाले शिवभक्ताें के बम-बम की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो गया है। लखनऊ-फैजाबाद राजमार्ग शुक्रवार को हर-हर महादेव व बम-बम के गगनभेदी जयकारों से वातावरण गूंज उठा। लोधेश्वर महादेवा में कंधों पर रंगबिरंगी कांवड़ लिए कांवड़िया राजमार्गों पर दिखाई देने लगे हैं।
विज्ञापन


शिवभक्त अपने कंधों पर कांवर में गंगाजल भरकर समूहों में साधन व पैदल जलाभिषेक के लिए महादेवा की ओर बढ़ते जा रहे हैं। रैन बसेरा अभी तक नहीं बनाए गए हैं जिसके कारण छांव व जगह मिलने पर सड़क किनारे शिवभक्त रुक कर थकान मिटा रहे हैं। शिव भक्ति से लबरेज कांवड़ियों का कारवां महादेवा की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed