फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   bsp railly

भाजपा सरकार में हुई 500 ब्राह्मणों की हत्या- सतीश

Wed, 23 Feb 2022 01:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 01:08 AM IST
विज्ञापन
bsp railly
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। भाजपा ने ब्राह्मण समाज को छलने का काम किया है। भाजपा सरकार रहते हुए 500 ब्राह्मणों की हत्या व 100 से अधिक एनकाउंटर हुए। इसके बाद भी सीना पीटते हैं। कहते हैं कि एक बार और सरकार बनाने का मौका दे दो फिर गिनती की जरूरत नही पड़ेगी। यह बातें बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने मंगलवार को हैदरगढ़ के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

श्री मिश्र ने कहा कि मायावती ने कभी ब्राह्मणों का साथ नहीं छोड़ा। सरकार बनी तो ब्राह्मणों का सम्मान किया गया। भाजपा इस बार सत्ता भूल जाए। क्योंकि फिर बसपा की सरकार बनने जा रही है। भाजपा सरकार पर हमलावर होते हुए बसपा महासचिव ने कहा कि लखीमपुर में किसान की हत्या के आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।
विज्ञापन

उन्हें तीन महीने में ही जमानत मिल गई। जबकि एक लड़की खुशी दुबे जिसके पति को गोली से उड़ा दिया वह 20 माह से जेल में बंद है। श्री मिश्र ने कहा कि जब प्रदेश में दंगे हो रहे थे तो सपा के लोग नाच गाना देख रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा दलित व ब्राह्मण को अपना पहला दुश्मन मानती है। कहा कि, दस साल सरकार में रही दोनों पार्टियों ने गरीब, दलित व ब्राह्मण समाज के साथ अत्याचार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा सरकार का विकास कागजों में विज्ञापनों में दिखाई देता है जबकि बसपा सरकार में स्कूल, कॉलेज, अस्पताल सहित अन्य विकास के काम जमीन पर हुए हैं। बैंकों में हजारों करोड़ रुपये की लूट हो रही है और जालसाजी से जनता का रुपया हड़पने वाले भाजपा को चंदा देकर खुला घूम रहे हैं। कहा, उत्तर प्रदेश मायावती के हाथों में ही सुरक्षित है।

उन्होंने कहा कि बसपा सरकार में स्कूल, कॉलेज, दिव्यांग विश्वविद्यालय, अस्पताल, मेडिकल इंजीनियरिंग कॉलेज बने थे। सपा, भाजपा की सरकार में महिला उत्पीड़न, बेरोजगारी, अराजकता बढ़ी है। भाजपा सरकार में निजीकरण के नाम पर आरक्षण को समाप्त किया जा रहा है। पार्टी प्रत्याशी श्रीचंद्र रावत व दरियाबाद प्रत्याशी जग प्रसाद रावत के परिश्रम की सराहना की। इस मौके पर माताफेर पाल, कुशमेश मिश्र, साहेब शरण पटेल, ननकू वर्मा, उमर हाशमी, भल्ला रावत, मोबीन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed