फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   bridge

पुल का निर्माण कार्य पूरा, आवागमन शुरु

Tue, 04 Jan 2022 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
bridge
फतेहपुर (बाराबंकी)। क्षेत्र के रामनगर मार्ग पर ग्राम साढ़ेमऊ के पास शारदा नहर पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। पुल का निर्माण पूरा होने के बाद विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने उसका शुभारंभ किया। पुल के शुरू होने से क्षेत्रवासियों में काफी खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

फतेहपुर-रामनगर मार्ग पर ग्राम साढ़ेमऊ के पास शारदा नहर पुल का स्लैब क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसका निर्माण पीडब्ल्यूडी द्वारा किया जा रहा था। बीते 13 अक्तूबर से क्षतिग्रस्त पुल के स्लैब का निर्माण कार्य चल रहा था। सोमवार को निर्माण कार्य पूर्ण होने पर विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने फीता काटकर पुल का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण कराकर क्षेत्रीय जनता को समर्पित किया गया है। उसी तरह इस क्षतिग्रस्त पुल के स्लैब को भी पुनर्निर्माण कराकर आवागमन में हो रही असुविधाओं को बहाल किया गया है। भाजपा सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है। जिसका परिणाम सभी को देखने को मिल रहा है। इस मौके पर जिला महामंत्री शीलरत्न मिहिर, राजीव नयन तिवारी, अनुपम निगम, विजय मौर्य, नीरज आदि मौजूद थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed