फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   board exam

डबल लॉक में रखे जाएंगे प्रश्नपत्र, जीजीआईसी में बनेगा संकलन केंद्र

Thu, 03 Mar 2022 01:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 01:05 AM IST
विज्ञापन
board exam
बाराबंकी। विधानसभा चुनाव होने के बाद यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बुधवार को इसको लेकर डीआईओएस की अध्यक्षता में नोडल अधिकारी व प्रधानाचार्यों के साथ मूलभूत सुविधाओं से जुड़े 13 बिंदुओं पर चर्चा हुई। वहीं पहली बार परीक्षा केंद्र के स्ट्रांग रूम में डबल लॉक में प्रश्नपत्र रखने व राजकीय बालिका इंटर कॉलेजों को संकलन केंद्र बनाए जाने की जानकारी प्रधानाचार्यों को दी गई।
विज्ञापन

बुधवार को परीक्षा केंद्र बने 112 कॉलेज के प्रधानाचार्यों के साथ राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बैठक हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार वर्मा ने पहले सुबह 11 से 12 बजे तक 16 राजकीय व 31 आशासकीय कॉलेज व एक बजे से दो बजे तक 65 वित्त विहीन कॉलेज के प्रधानाचार्यो के साथ बैठक कर बोर्ड परीक्षा की तैयारियां जानी।
विज्ञापन

दोनों बैठकों में नोडल अधिकारी मौजूद रहे। परीक्षा की तैयारियों को लेकर 12 बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा कर डीआईओएस ने फर्नीचर, सीसीटीवी कैमरे, स्ट्रांग रूम, कक्ष निरीक्षकों की आवश्यकता, पेयजल की व्यवस्था आदि को लेकर बात की। उसके बाद समय रहते इसे पूरा करने के निर्देश डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों को बताया कि इस बार परीक्षा केंद्र के स्ट्रांग रूम में प्रश्नपत्र डबल लॉक में रखे जाएंगे। जिसके एक ताले की चाभी केंद्र व्यवस्थापक तो दूसरी ताले की चाभी जिला मुख्यालय से नामित ऑब्जर्वर के पास होगी। वहीं राजकीय इंटर कॉलेज में निर्माण कार्य के चलते इस बार उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन का केंद्र राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बनाया जाएगा।

हालांकि कर्मचारियों के साथ ही उसकी जिम्मेदारी राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य की होगी। इस मौके पर राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राधेश्याम धीमान, पूनम सिंह व अशोक त्रिपाठी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed