फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   board exam

ऑनलाइन ब्योरा दर्ज कराने वाले शिक्षक ही कर सकेंगे बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी

Fri, 12 Mar 2021 12:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
board exam
बाराबंकी। यूपी बोर्ड की वर्ष 2021 की नकलविहीन पारदर्शी परीक्षा को लेकर सरकार ने एक और अहम निर्णय लिया है। इस बार परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन ब्योरा दर्ज कराने वाले योग्य शिक्षक ही कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी कर पाएंगे। इसको लेकर परिषद की साइट पर अपलोड की गई शिक्षकों की सूची में 20 मार्च तक विद्यालय स्तर पर संशोधन किया जा सकेगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की वर्ष 2021 की परीक्षा 24 अप्रैल से प्रस्तावित है। इसको लेकर जिले में 113 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 72,904 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। इसमें हाईस्कूल के 41,510 और इंटरमीडिएट के 31,394 परीक्षार्थी शामिल होंगे। बोर्ड की परीक्षा की पारदर्शिता को लेकर इस बार योग्य शिक्षकों की ही परीक्षा कार्य में लगाया जाएगा। इसमें किसी प्रकार की धांधली ना हो सके। इसके लिए परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन ब्योरा दर्ज कराने वाले शिक्षकों की ही कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी करने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन

वहीं पूर्व में राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त व वित्तविहीन कॉलेजों के द्वारा अपलोड की शिक्षकों की सूची में संशोधन करने के लिए 20 मार्च तक का समय बोर्ड ने दिया है। इस अवधि तक विद्यालय को अयोग्य, दिवंगत व विद्यालय को छोड़कर जाने वाले शिक्षकों के नाम डिलीट करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं परिषद की साइट पर उपलब्ध कराई गई सूची में शिक्षकों के अध्यापन विषय, कक्षा, जन्म तिथि, प्रथम व वर्तमान नियुक्ति तिथि, शैक्षिक योग्यता, स्नातक व परास्नातक के विषय, प्रशिक्षण योग्यता, आधार संख्या व बैंक का डिटेल दर्ज करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

70 वर्ष की उम्र वाले को भी मिलेगा मौका
सेवानिवृत्त हुए 70 वर्ष की उम्र तक के शिक्षकों को भी कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी करने का मौका दिया जाएगा। यदि ऐसे शिक्षक ड्यूटी करने के इच्छुक हैं तो वह जिस विद्यालय से रिटायर हुए है वहां के प्रधानाचार्य को अपना आवेदन देकर ब्योरे को ऑनलाइन करा सकेंगे। उनके ब्योरे को रिटायर शिक्षक की श्रेणी में अपलोड किया जा सकेगा। वहीं जो रिटायर शिक्षक पुल शिक्षक के रूप में नियुक्त हैं। उनका ब्योरा अपलोड करने में पुल शिक्षक दर्ज करना होगा।

बोर्ड परीक्षा की पारदर्शिता को लेकर इस बार ऑनलाइन ब्योरा दर्ज कराने वाले योग्य शिक्षक ही बोर्ड परीक्षा के कार्यों में लगाए जाएंगे। इसके लिए परिषद की साइट पर शिक्षकों की उपलब्ध सूची में विद्यालय 20 मार्च तक संशोधन कर सकेंगे।
-राजेश कुमार वर्मा, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed