फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   bird

भगहर झील को बर्ड सेंचुरी के रूप में विकसित करने की तैयारी

Thu, 23 Jun 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
bird
सूरतगंज (बाराबंकी)। जलकुंभी से पटी पड़ी भगहर झील को ‘बर्ड सेंचुरी’ के रूप में विकसित करने की तैयारी है। इसके लिए प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। बीते दिनों डीएम ने अफसरों के साथ झील पहुंच कर स्थित का जायजा लिया था। उन्होंने वन विभाग को झील से जलकुंभी हटवाने की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन

भगहर झील को बर्ड सेंचुरी के रूप में विकसित करने के बाद वन विभाग यहां पक्षियों की संख्या बढ़ाने की भी कोशिश करेगा। सूरतगंज-फतेहपुर मार्ग पर 84 हेक्टेयर में भगहर झील फैली है। झील का आधे से ज्यादा हिस्सा जलकुंभी से पट चुका है।
विज्ञापन

वन विभाग ने इस झील के सुंदरीकरण के लिए करीब पैंतीस लाख का प्रस्ताव बना कर शासन को भेजा था। इसके बाद दस लाख रूपये का बजट स्वीकृत हुआ था। इसमें वन विभाग ने गोल हॉट, वॉच टावर और पेयजल की व्यवस्था कराई है। बाकी के बजट को भी बहुत जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पहले डीएम, सीडीओ, एडीएम, एसडीएम व वन विभाग, बाढ़ खंड, सिंचाई विभाग समेत अन्य विभाग अफसर भगहर झील पहुंचे थे। वहां उन्होंने समीक्षा के बाद डीएफओ रुस्तम परवेज को विभागीय फंड से झील को साफ कराने के लिए, उसमें फैली जलकुंभी को हटवाने के निर्देश दिए। साथ ही बाढ़ खंड और सिंचाई विभाग को भी जिम्मेदारी के साथ काम करने को कहा है।

डीएम ने खुद वन विभाग को झील को बर्ड सेंचुरी के रूप में विकसित करने का सुझाव दिया है। प्रशासन के मुताबिक झील को बर्ड सेंचुरी के रूप में विकसित किए जाने की योजना है। झील साफ होने के बाद पर्यटक नौका विहार का भी आनंद उठा पाएंगे।। यहां पर्यटकों की सुविधा के लिए कैंटीन, शुलभ शौचालय का भी निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed